रिहंद बांध के 7 गेट खोले, 94,960 क्यूसेक प्रति सैकेंड छोड़ा जा रहा पानी

सोनभद्र जिले में पड़ते बांध में बढ़ रहा जलस्तर

रिहंद बांध के 7 गेट खोले, 94,960 क्यूसेक प्रति सैकेंड छोड़ा जा रहा पानी

फाटक खुलने से रिहंद नदी के बहाव क्षेत्र में पानी का प्रवाह बढ़ गया है, जिसके मद्देनजर संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है।

रिहंद बांध के 7 गेट खोले 94960 क्यूसेक प्रति सैकेंड छोड़ा जा रहा पानी

सोनभद्र, 03 सितंबर (हि.स.) : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पिपरी स्थित रिहंद बांध में लगातार हो रही बारिश से पानी आने और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गुरुवार की सुबह तक कुल 7 फाटक खोल दिए गए हैं। सभी फाटकों को 16-16 फीट खोला गया है। सिंचाई विभाग के अनुसार गुरुवार की सुबह तक पानी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रिंहद डैम के फाटक संख्या 04, 05, 06, 07, 08, 09 व 10 समेत कुल सात फाटकों से पानी की निकासी (डिस्चार्ज) किया जा रहा है। प्रत्येक फाटक से करीब 11 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह सात फाटकों से करीब 77 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड की निकासी हो रही है। इसके अलावा बांध की सभी छह टरबाइनों के माध्यम से करीब 17,960 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस प्रकार फाटकों और टरबाइनों के जरिए बांध से कुल करीब 94,960 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड बाहर निकाला जा रहा है। सिंचाई विभाग की ओर से बताया गया लगातार हो रही बारिश की वजह से बीते मंगलवार की रात पानी की आवक को देखते हुए दो और फाटक खोले गए थे। इसके बाद बुधवार को भी जलस्तर में अपेक्षित कमी नहीं आई। गुरुवार सुबह करीब 08 बजे छठवां फाटक खोला गया था। इसके बाद भी जलस्तर और पानी की आवक को देखते हुए सातवां फाटक भी खोल दिया गया। बताया गया कि गुरुवार सुबह बांध का जलस्तर करीब 871.5 फीट दर्ज किया गया। अधिकारियों के अनुसार, बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई है और जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। सात फाटक खुलने से रिहंद नदी के बहाव क्षेत्र में पानी का प्रवाह बढ़ गया है, जिसके मद्देनजर संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है।

संबंधित सामग्री

हिमाचल प्रदेश में पिघल रहे ग्लेशियर, जलविद्युत उत्पादन पर पड़ेगा असर

हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में पिघल रहे ग्लेशियर, जलविद्युत उत्पादन पर पड़ेगा असर

हिमाचल प्रदेश में जलविद्युत परियोजनाओं पर ग्लेशियर की क्षति को लेकर चिंता जारी है। अध्ययन से पता चलता है कि सतलुज बेसिन के सभी ग्लेशियर लगातार पिघला रहे हैं, जिससे नदियों में पानी का प्रवाह और प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ सकता है.

कश्मीर में बाढ़ सुरक्षा व सिंचाई ढांचे को मजबूत करने के निर्देश

जम्मू और कश्मीर

कश्मीर में बाढ़ सुरक्षा व सिंचाई ढांचे को मजबूत करने के निर्देश

श्रीनगर की उच्चस्तरीय बैठक में झेलम नदी क्षेत्र के संरक्षण और बाढ़ प्रबंधन ढांचों को मजबूत करने का निर्देश दिया गया। सिंचाई नहरों की मरम्मत, पुरानी योजनाओं की पुनः प्रारंभिकता और किसानों के लिए जल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।