डंपर की टक्कर से कार सवार एक ही परिवार के 4 लाेगाें की मौत, 6 वर्षीय बच्ची घायल

बाराबंकी जिले में हुई दर्दनाक घटना

डंपर की टक्कर से कार सवार एक ही परिवार के 4 लाेगाें की मौत, 6 वर्षीय बच्ची घायल

बांदा-बहराइच मार्ग पर बिंदौरा चौराहे के पास जब कार यू-टर्न लेने लगी तो तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई।

डंपर की टक्कर से कार सवार एक ही परिवार के 4 लाेगाें की मौत 6 वर्षीय बच्ची घायल

बाराबंकी, 25 अगस्त (हि.स.) : उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बांदा-बहराइच मार्ग पर बिंदौरा चौराहे के पास डंपर और ऑल्टो कार की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपति, बेटा और बेटी शामिल हैं। हादसे में छह वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। श्रावस्ती जिले के भिनगा निवासी मोहम्मद शरीफ अपनी पत्नी तबस्सुम बानो, बेटे उजैम, बेटी साजिया और छह वर्षीय बच्ची हुदा के साथ ऑल्टो कार संख्या (यूपी 32सीडी 0221) से लखनऊ गए थे। परिवार का कहना है कि बेटी हुदा का इलाज लखनऊ से चल रहा है और दवा लेने के लिए परिवार लखनऊ गया था। मंगलवार सुबह दवा लेकर सभी वापस लौट रहे थे। रास्ता भटकने के कारण परिवार बिंदौरा चौराहे के पास कार रोककर रास्ते की जानकारी ले रहा था। इसी दौरान कार को मोड़ने के लिए जैसे ही यू-टर्न लिया गया, तभी लखनऊ की ओर से रामनगर की तरफ जा रहे मौरंग लदे तेज रफ्तार डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिचक गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार के दरवाजे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालाकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टराें ने चार लोगों काे मृत घाेषित कर दिया है। छह वर्षीय हुदा गंभीर रूप से घायल मिली। थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया शवाें का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी है। घटना के संबंध में मृतक के परिवार काे जानकारी देते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित सामग्री

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

देश

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सैंटर रैफर किया गया है।

बेकाबू ट्राला डिवाइडर तोड़कर दूसरी ओर कार से टकराया, पिता-पुत्र समेत 4 की मौत

देश

बेकाबू ट्राला डिवाइडर तोड़कर दूसरी ओर कार से टकराया, पिता-पुत्र समेत 4 की मौत

दुर्घटना से यमुना एक्सप्रैस-वे पर चार किलोमीटर तक जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया।

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बिजली पोल तोड़ते हुए टोटो को मारी टक्कर, परिवार के 3 सदस्याें समेत 4 की मौत

देश

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बिजली पोल तोड़ते हुए टोटो को मारी टक्कर, परिवार के 3 सदस्याें समेत 4 की मौत

गुस्साए ग्रामीणों ने एन.एच.-722 पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर करीब 1 घंटे बाद यातायात बहाल करवाया।


गुजरात के जूनागढ़ जिले में बनासकांठा के परिवार की कार ट्रक में घुसी, 4 की मौत

देश

गुजरात के जूनागढ़ जिले में बनासकांठा के परिवार की कार ट्रक में घुसी, 4 की मौत

जूनागढ़ जिले के मजेवडी गांव के पास सड़क पर एक कार टकराई एक ट्रक से, चार लोग मर गए जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए। तत्काल बचाव कार्य प्रारंभ किया गया और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।