प्रयागराज के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में एक अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

उत्तर प्रदेश में रोज़गार मेला आयोजित

प्रयागराज के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में एक अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का आयोजन प्रायागराज में अगस्त के महीने में है, इस मेले में सात सौ युवाओं को रोज़गार पाने का मौका दिया जाएगा

प्रयागराज के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में एक अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

प्रयागराज, (हि.स.) उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत प्रयागराज में एक अगस्त को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस, प्रयागराज में एक दिवसीय रोजगार मेला लगेगा। इस रोजगार मेले में सात सौ युवाओं को रोजगार पाने का सुनहरा मौका मिलेगा। यह जानकारी मंगलवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार रुपये से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। इस मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक और बी.टेक उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने से पहले रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद उन्हें अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्रों, अंकपत्रों तथा आवश्यकता अनुसार जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होना होगा। विभिन्न पदों और रिक्तियों का विस्तृत विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध है। रोजगार विभाग ने अधिक से अधिक योग्य युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। हालांकि, रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
 

प्रमुख खबरें