सी.एम. योगी ने स्कूली बच्चियों से बंधवाई राखी; स्नेह-प्यार सहित उज्जवल भविष्य का दिया आशीर्वाद

रायबरेली स्कूल में मनाया रक्षाबंधन

सी.एम. योगी ने स्कूली बच्चियों से बंधवाई राखी; स्नेह-प्यार सहित उज्जवल भविष्य का दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपेरा समुदाय के प्रतिनिधियों को आवासीय पट्टे प्रदान किए। सपेरा समुदाय के 60 लोगों को आवासीय पट्टे दिए जा चुके हैं।

सीएम योगी ने स्कूली बच्चियों से बंधवाई राखी स्नेह-प्यार सहित उज्जवल भविष्य का दिया आशीर्वाद

रायबरेली, 24 अगस्त (हि. स.) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में स्कूल की बच्चियों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। बच्चियों ने जहां मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर राखी बांधी, वहीं मुख्यमंत्री ने भी बच्चियों को स्नेह-प्यार व उपहार प्रदान किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपेरा समुदाय के प्रतिनिधियों को आवासीय पट्टे प्रदान किए। सपेरा समुदाय के 60 लोगों को आवासीय पट्टे दिए जा चुके हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने समुदाय के पांच प्रतिनिधियों को मंच पर आवासीय पट्टे प्रदान किए। सी.एम. के हाथों सपेरा समुदाय की संजू, अंशिका, वंदना, किरण कुमारी व राजनंदिनी को आवासीय पट्टे मिले।
लाभार्थियों को योजनाओं की चाबी सौंपी :
मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृति पत्र, चाबी आदि का भी वितरण किया। इस दौरान रायबरेली के विकास में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लघु फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर खीर खिलाकर कई बच्चों का अन्न प्राशन करवाया। उन्होंने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा और उन्हें चॉकलैट व खिलौने भी दिए। सी.एम. ने महिलाओं को फलों की टोकरी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया और योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी भी ली।
विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित :
सी.एम. योगी के हाथों मंच पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया। जगदंबिका सिंह व धर्मेंद्र मौर्य को कृषि यंत्र के तहत चाबी दी गई, जबकि सावित्री, मधुलता, रामनरेश को आयुष्मान कार्ड व अनुज कुमार को सी.एम. युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 4.50 लाख रुपए का चैक दिया। वंदना पांडे को सी.एम. युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 4.37 लाख रुपए से अधिक का चैक व अयाज अहमद खान को ओ.डी.ओ.पी. के अंतर्गत 15 लाख रुपए का चैक मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया। राइस मिल के लिए 96 लाख का चैक विशंभर जीवनानी (कृष्णा देवी प्राइवेट लिमिटेड) एम.एस.एम.ई. के तहत मिला। सिम्मी सिंह को लैपटॉप व निर्मला, निशा तिवारी व रामवती को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 17.97 करोड़ रुपए से अधिक का चैक मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया।

संबंधित सामग्री

नशा मुक्ति केंद्रों में रक्षाबंधन, परिवारों ने बढ़ाया मरीजों का हौसला

चंडीगढ़

नशा मुक्ति केंद्रों में रक्षाबंधन, परिवारों ने बढ़ाया मरीजों का हौसला

इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक सहयोग और रिश्तों की बहाली के साथ नशा मुक्ति के संकल्प को मजबूत करना तथा पंजाब को नशा मुक्त बनाने के प्रयासों को गति देना है

हिमाचल में महिलाओं ने एचआरटीसी में किया मुफ्त सफर, दिनभर बसों में रही भारी भीड़

हिमाचल

हिमाचल में महिलाओं ने एचआरटीसी में किया मुफ्त सफर, दिनभर बसों में रही भारी भीड़

लांग रूट की एचआरटीसी बसों में भी बड़ी संख्या में महिलाएं सफर करती नजर आईं।

बलरामपुर की बेटियों ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर द्रौपदी मुर्मू को बांधी राखी

देश

बलरामपुर की बेटियों ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर द्रौपदी मुर्मू को बांधी राखी

प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने कहा कि छात्राओं के लिए यह पल जहां जीवनभर याद रहने वाला है, वहीं विद्यालय परिसर सहित पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी रक्षाबंधन और विश्व संस्कृति दिवस की शुभकामनाएं

दिल्ली

प्रधानमंत्री मोदी ने दी रक्षाबंधन और विश्व संस्कृति दिवस की शुभकामनाएं

मोदी ने रक्षाबंधन पर श्लोकों से जुड़े संदेश दिए, जो जय, समृद्धि और स्नेह को प्रोत्साहित करते हैं।

राखी कलाई पर सूत का धागा बांधना नहीं बल्कि अज्ञान से निकलकर शुद्ध चेतना और आत्म-मुक्ति मार्ग खोजना

चंडीगढ़

राखी कलाई पर सूत का धागा बांधना नहीं बल्कि अज्ञान से निकलकर शुद्ध चेतना और आत्म-मुक्ति मार्ग खोजना

युद्ध में श्रीकृष्ण की उंगली में कट लगने पर जब खून निकल आया तो द्रौपदी ने पल्लू फाड़कर उसे बांध दिया था। तब श्रीकृष्ण ने कहा था ‘बहना, जब भी मेरी जरूरत पड़े पुकार लेना मैं जरूर रक्षा के लिए आऊंगा।