हरियाली का हमारे जीवन में बड़ा महत्व,पौधें लगाने और उसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी लेनी होगी

आशा ट्रस्ट की पहल पर पौधों का संवर्धन

हरियाली का हमारे जीवन में बड़ा महत्व,पौधें लगाने और उसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी लेनी होगी

उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी के ग्रामीण अंचल चौबेपुर क्षेत्र के भंदहा कला संविलियन विद्यालय परिसर में शनिवार को विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ पौधरोपण किया।

हरियाली का हमारे जीवन में बड़ा महत्वपौधें लगाने और उसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी लेनी होगी

वाराणसी, (हि.स.) उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी के ग्रामीण अंचल चौबेपुर क्षेत्र के भंदहा कला संविलियन विद्यालय परिसर में शनिवार को विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ पौधरोपण किया। पर्यावरण संरक्षण और एक पेड़ मां के नाम अभियान में बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी भागीदारी की। सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट और विद्यालय परिवार की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने पौधों के सरंक्षण के लिए भी संकल्प लिया। ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि हरियाली का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। हमें पौधों को लगाने और उसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी लेनी होगी तभी हम पर्यावरण संरक्षण में अपने हिस्से का योगदान दे सकेंगे। अभियान में विद्यालय के शिक्षकों चन्द्रावती देवी, रमेश कुमार, अर्चना सिंह, स्मिता सिंह, श्वेत कमल रघुवंशी, प्रतिमा भारती, नीलम शाह, सरिता सिंह, विजय लक्ष्मी यादव, शिखा राय, रमाशंकर यादव, मंजू यादव आदि ने भी शिरकत किया।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

देश

छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

वह प्रदेश से इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित होने वाली एकमात्र शिक्षिका हैं।

मुर्शिदाबाद में स्कूल वैन की लोकल ट्रेन से टक्कर , तीन बच्चों समेत चार की मौत, कई घायल

देश

मुर्शिदाबाद में स्कूल वैन की लोकल ट्रेन से टक्कर , तीन बच्चों समेत चार की मौत, कई घायल

मुर्शिदाबाद में आजमगंज-कटवा रेलखंड पर सुबह सात बजे निमतिता-नाक्सल लोकल ट्रेन और स्कूल वैन के बीच भयंकर टक्कर हुई। तीन बच्चों और एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे और वैन चालक गंभीर रूप से घायल हुए। रेलवे और पुलिस जांच कर रही हैं।

जींद : सरकारी स्कूलों के 200 बच्चे करेंगे हाइड्रोजन ट्रेन का सफर

हरियाणा

जींद : सरकारी स्कूलों के 200 बच्चे करेंगे हाइड्रोजन ट्रेन का सफर

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके लिए जिंद के सरकारी स्कूलों में 200 बच्चे इस ट्रेन पर सफर करेंगे और जिल्दा शिक्शा अधिकारियों ने पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की है, जिससे बच्चों में आधुनिक रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रति जागरूकता बढ़ेगी