अशोकनगर का कच्चा तेल हल्दिया रिफाइनरी में होगा शोधित

12 हजार लीटर तेल भेजने की तैयारी

अशोकनगर का कच्चा तेल हल्दिया रिफाइनरी में होगा शोधित

तेल का हल्दिया में शोधन होने से पश्चिम बंगाल में औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद

अशोकनगर का कच्चा तेल हल्दिया रिफाइनरी में होगा शोधित

कोलकाता, 31 अगस्त (हि.स.) : उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर स्थित बैगाछी तेल कुएं से निकाला गया कच्चा खनिज तेल अब हल्दिया तेल रिफाइनरी में भेजा जाएगा। वहां इसे शोधित कर पेट्रोल, डीजल, मिट्टी का तेल, रसोई गैस, विमान ईंधन और डामर जैसे उत्पाद तैयार किए जाएंगे। राज्य के अपने तेल का हल्दिया में शोधन होने से पश्चिम बंगाल में औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही अशोकनगर का नाम देश के प्रमुख तेल उत्पादक क्षेत्रों में शामिल हो गया है। देश में मुंबई हाई को खनिज तेल उत्पादन का सबसे बड़ा क्षेत्र माना जाता है। इसके अलावा असम और गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में भी कच्चे तेल का उत्पादन होता है। बैगाछी क्षेत्र में लंबे समय तक जांच और परीक्षण के बाद वर्ष 2018 में तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने यहां तेल की उपलब्धता की पुष्टि की थी। करीब आठ वर्षों के प्रयास के बाद अब बैगाछी तेल कुएं से 12 हजार लीटर कच्चा तेल निकाला गया है।ओएनजीसी के अन्वेषण निदेशक ओमप्रकाश सिन्हा ने बताया कि करीब 100 कर्मचारियों के प्रयास से 12 हजार लीटर तेल निकालना संभव हुआ। उन्होंने कहा कि तेल की गुणवत्ता अच्छी है और इसे टैंकर के जरिए हल्दिया तेल रिफाइनरी भेजा जाएगा। बैगाछी से हल्दिया की दूरी करीब 175 किलोमीटर है। सड़क मार्ग से लगभग चार घंटे में कच्चे तेल के हल्दिया पहुंचने की संभावना है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की हल्दिया तेल रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक एवं शोधनागार प्रमुख सुशांत कुमार दास ने कहा कि देश में निकाले गए कच्चे तेल को शोधन का अवसर मिलना अच्छी खबर है। इस संबंध में ओएनजीसी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल हल्दिया रिफाइनरी में रूस, कोलंबिया और वेनेजुएला समेत विभिन्न देशों से आने वाले कच्चे तेल का शोधन किया जाता है। अब अशोकनगर का कच्चा तेल भी इसमें शामिल होने जा रहा है। सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार रहा तो 12 हजार लीटर कच्चा तेल इसी सप्ताह हल्दिया पहुंच जाएगा।

संबंधित सामग्री

सांसद मालविंदर कंग ने की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान की समीक्षा

पंजाब

सांसद मालविंदर कंग ने की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान की समीक्षा

सांसद कंग ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान से जुड़े समन्वयकों, कार्यकारी अधिकारियों, बीडीपीओ और जिला पुलिस अधिकारियों से अभियान के क्रियान्वयन एवं इसकी प्रगति संबंधी विस्तृत फीडबैक ली।

प्रयागराज के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में एक अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

देश

प्रयागराज के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में एक अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का आयोजन प्रायागराज में अगस्त के महीने में है, इस मेले में सात सौ युवाओं को रोज़गार पाने का मौका दिया जाएगा


नीट पेपर लीक ने लाखों युवाओं के सपने तोड़े : मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल

नीट पेपर लीक ने लाखों युवाओं के सपने तोड़े : मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री सुक्खू ने नीट परीक्षा के पेपर लीक होने से पीड़ित युवाओं का विरोध किया और सरकार की विश्वसनीयता पर प्रश्न उठाए