यमुना नहर में पोकलेन मशीन पलटने से पंजाब निवासी चालक की मौत

यमुना नहर में दुर्घटना

यमुना नहर में पोकलेन मशीन पलटने से पंजाब निवासी चालक की मौत

यमुनानगर में पोकलेन मशीन पलटने से पंजाब निवासी चालक की मौत हो गई। रेस्क्यू के बावजूद चालक को बचाया नहीं जा सका।

यमुना नहर में पोकलेन मशीन पलटने से पंजाब निवासी चालक की मौत

यमुनानगर, (हि.स.) यमुनानगर में मंगलवार सुबह हुए हादसे में पोकलेन मशीन चालक की मौत हो गई। पश्चिमी यमुना नहर में बाड़ी माजरा तीर्थनगर पुल के समीप लेवलिंग कार्य के दौरान पोकलेन असंतुलित होकर नहर में जा गिरी। दुर्घटना के समय चालक मशीन के केबिन में ही फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की सहायता से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। काफी प्रयासों के बाद चालक को बाहर निकाला गया और गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान पंजाब निवासी 35 वर्षीय प्रीतम के रूप में हुई है। वह दो बेटियों का पिता था और लंबे समय से पोकलेन मशीन संचालन का कार्य कर रहा था। मृतक के भाई कुलदीप के अनुसार, वे पिछले करीब चार वर्षों से यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर पर चल रहे लेवलिंग कार्य से जुड़े थे और पास में बने क्वार्टर में रहते थे। मंगलवार सुबह बाड़ी माजरा पुल के पास काम शुरू हुआ।
प्रीतम नहर के किनारे समतलीकरण कर रहा था, तभी मशीन अचानक रेत में धंस गई और संतुलन बिगड़ने से नहर में गिर पड़ी। मशीन का केबिन पानी और रेत में धंस गया, जिससे चालक बाहर नहीं निकल सका। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए, लेकिन केबिन के पूरी तरह धंसे होने के कारण तत्काल बचाव संभव नहीं हो पाया। बाद में पुलिस और गोताखोरों की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रारंभिक जांच में दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

संबंधित सामग्री

अयाेध्या की एसडीआरएफ टीम ने 22 घंटे बाद तालाब से खाेज निकाला मासूम का शव

देश

अयाेध्या की एसडीआरएफ टीम ने 22 घंटे बाद तालाब से खाेज निकाला मासूम का शव

विंध्याचल निवासी मुजीद का बेटा अनस (3) अमेठी थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 11 स्थित ग्राम कटरा राजा हिम्मत सिंह के समदिया मोहल्ले में अपने ननिहाल आया था।

खेत से लौट रही महिला की वज्रपात से मौत

देश

खेत से लौट रही महिला की वज्रपात से मौत

महिला खेत में काम कर रही थी कि बारिश और आसमानी बिजली चमकने लगी, जिसने उसे चपेट में ले लिया।

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

देश

बागपत के खेकड़ा में सड़क हादसा, 4 की मौत, 32 घायल

हादसे में कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सैंटर रैफर किया गया है।

अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत

दुनिया

अमेरिका के मियामी एयरपोर्ट पर कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत

विमान ने कई वाहनों को टक्कर मारी और उसमें आग लग गई।

छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

देश

छात्रावास में 8 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

प्रियांशु शानवी पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था और विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था।