प्रतिस्पर्धा आपको बेहतर बनने के लिए प्रेरित करती है : आर्यना सबालेंका

यूएस ओपन 2026 में शानदार शुरूआत

प्रतिस्पर्धा आपको बेहतर बनने के लिए प्रेरित करती है : आर्यना सबालेंका

उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा माना है कि कोर्ट के अंदर और बाहर की जिंदगी के बीच संतुलन होना जरूरी है।

प्रतिस्पर्धा आपको बेहतर बनने के लिए प्रेरित करती है  आर्यना सबालेंका

नई दिल्ली, 5 सितंबर (हि.स.) : दो बार की चैंपियन बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने यूएस ओपन 2026 में अपने खिताब बचाने के अभियान की शानदार शुरुआत की है। विश्व नंबर एक सबालेंका ने तीसरे दौर में कामिला राखिमोवा को 6-3, 6-4 से हराकर अंतिम-16 में जगह बना ली है। न्यूयॉर्क में अपने अभियान के दौरान सबालेंका ने टेनिस की प्रतिस्पर्धात्मक प्रकृति और मजबूत प्रतिद्वंद्वियों से मिलने वाली चुनौती पर बात की। जियोस्टार को दिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि कड़ी प्रतिस्पर्धा उन्हें लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती है। सबालेंका ने कहा, “प्रतिस्पर्धा हमेशा आपको बेहतर बनने के लिए प्रेरित करती है। मुझे टेनिस की यही बात पसंद है कि कोई आपका पीछा कर रहा हो या आप किसी का पीछा कर रहे हों। यह आपको भूखा रखती है और अपना स्तर बढ़ाने के लिए मजबूर करती है। यह दबाव आपको मजबूत बनाता है और और भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। यह लगातार बनी रहने वाली चुनौती है और यही मेरे लिए खेल को इतना रोमांचक बनाती है। विश्व नंबर एक ने पेशेवर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट पर खेल की तीव्रता और आक्रामकता के बीच पूरी तरह केंद्रित रहना पड़ता है, इसलिए कोर्ट के बाहर आराम करना और अपनी पसंद की चीजों का आनंद लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा माना है कि कोर्ट के अंदर और बाहर की जिंदगी के बीच संतुलन होना जरूरी है। कोर्ट पर खेल बेहद तीव्र और आक्रामक होता है। आपको हर समय मजबूत और केंद्रित रहना पड़ता है। वहां खुद को ढीला छोड़ने की कोई जगह नहीं होती, लेकिन कोर्ट के बाहर स्थिति अलग होती है। वहां आप आराम करते हैं, मौज-मस्ती करते हैं और अपनी पसंद की चीजों का आनंद लेते हैं। यही संतुलन मुझे फिर से ऊर्जा हासिल करने और अगले मैच के लिए तरोताजा रहने में मदद करता है। अंतिम-16 में सबालेंका का सामना टेलर टाउनसेंड से होगा। यह मुकाबला जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर प्रसारित किया जाएगा। सबालेंका ने यूएस ओपन में न्यूयॉर्क के माहौल को भी खास बताया।

संबंधित सामग्री

 अलैक्जेंडर ज्वेरेव ने लुसियानो डारडेरी को हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

दुनिया

 अलैक्जेंडर ज्वेरेव ने लुसियानो डारडेरी को हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

लगातार चौथी रात मुकाबला खेलने उतरे 29 वर्षीय ज्वेरेव ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया।

एन से यंग ने यामागुची को हराया, महिला एकल के फाइनल में बनाई जगह

दुनिया

एन से यंग ने यामागुची को हराया, महिला एकल के फाइनल में बनाई जगह

यह भारत में पिछले महीने आयोजित विश्व चैंपियनशिप के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच एक बार फिर मुकाबला था।

सेरेना और वीनस विलियम्स की महिला युगल में वापसी हार के साथ खत्म

दुनिया

सेरेना और वीनस विलियम्स की महिला युगल में वापसी हार के साथ खत्म

46 वर्षीय वीनस और 44 वर्षीय सेरेना ने 2022 यूएस ओपन के बाद पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम में महिला युगल मुकाबला खेला।

राइबाकिना ने बोउजास मानेइरो को सीधे सैटों में हराकर तीसरे दौर में बनाई जगह

दुनिया

राइबाकिना ने बोउजास मानेइरो को सीधे सैटों में हराकर तीसरे दौर में बनाई जगह

राइबाकिना इस साल न्यूयॉर्क में खिताब जीतकर डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने की कोशिश में है।

इगा स्वियातेक ने वांग शियू को हराकर दूसरे दौर में बनाई जगह

दुनिया

इगा स्वियातेक ने वांग शियू को हराकर दूसरे दौर में बनाई जगह

स्वियातेक ने आर्थर ऐश स्टेडियम के बजाय लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 88 मिनट में जीत दर्ज की।