पंजाब सरकार कर्मचारियों के साथ कर रही खिलवाड़ : प्रदीप भंडारी

सरकारी कर्मियों को डी.ए. के मुद्दे पर भाजपा हमलावर

पंजाब सरकार कर्मचारियों के साथ कर रही खिलवाड़ : प्रदीप भंडारी

पंजाब में 31, 370 गवर्नमैंट टीचिंग पोस्टें तथा 2424 कालेज एवं यूनिवर्सिटी में खाली हैं। वहीं 2952 पोस्टों हायर एजुकेशन की भी खाली हैं।

 पंजाब सरकार कर्मचारियों के साथ कर रही खिलवाड़  प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली, 27 अगस्त (हि.स.) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डी.ए.) के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने केजरीवाल को पंजाब का सुपर सीएम बताते हुए पूछा कि तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों का लंबित डी.ए. आखिर कब जारी किया जाएगा। प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि पंजाब में तीन लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी अलग-अलग स्थानों पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनमें करीब 35 प्रतिशत महिलाएं हैं। उनका आरोप है कि आम आदमी पार्टी ने 18 प्रतिशत डीए देने का वादा किया था लेकिन अब तक उसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर कर्मचारियों का डी.ए. जारी नहीं किया गया, तो यह स्पष्ट होगा कि आम आदमी पार्टी की सरकार कर्मचारियों की गरिमा और अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली की तरह पंजाब में भी जनता की बजाय सत्ता में बैठे लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य के हर व्यक्ति पर करीब 1.23 लाख रुपए का कर्ज है और आप सरकार पंजाब को आर्थिक संकट की ओर धकेल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे आप ने दिल्ली को लूटा था, वैसे ही ये पंजाब को लूट रहे हैं। पंजाब में 31, 370 गवर्नमेंट टीचिंग पोस्ट खाली हैं, 2424 कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पोस्ट खाली हैं, 2952 हायर एजुकेशन की पोस्ट खाली हैं और 40 प्रतिशत से अधिक गवर्नमेंट टीचिंग ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट के अंदर पोस्ट खाली हैं। जो कर्मचारी हैं भी, उनका डी.ए. नहीं मिल पा रहा।

संबंधित सामग्री

जेपीएससी परीक्षा में धांधली पर भाजपा हमलावर, कहा- पेपर लीक नहीं लूट हुई है

दिल्ली

जेपीएससी परीक्षा में धांधली पर भाजपा हमलावर, कहा- पेपर लीक नहीं लूट हुई है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चार राज्यों में केवल तीन महिलाओं को मंत्री पद मिला है, जबकि केंद्रीय सरकार में महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व मिला है।

भगवंत मान सरकार की ओर से कर्मचारियों को जन्माष्टमी का तोहफा

चंडीगढ़

भगवंत मान सरकार की ओर से कर्मचारियों को जन्माष्टमी का तोहफा

2020 के बाद भर्ती कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता

पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन; अब तक रुकवाए गए 5 बाल विवाह : डा. बलजीत कौर

चंडीगढ़

पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन; अब तक रुकवाए गए 5 बाल विवाह : डा. बलजीत कौर

कहीं आसपास बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत चाइल्ड हैल्पलाइन 1098 पर सूचित करें।

अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर सेवानिवृत्त कर्मचारी : राजीव बिंदल

हिमाचल

अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर सेवानिवृत्त कर्मचारी : राजीव बिंदल

हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारी शिमला पहुंचकर विधानसभा के बाहर अपनी जायज मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

खन्ना हलके की 1147 ‘सत्कार सखियाें’ काे कैबिनेट मंत्री सौंद ने किया सम्मानित 

पंजाब

खन्ना हलके की 1147 ‘सत्कार सखियाें’ काे कैबिनेट मंत्री सौंद ने किया सम्मानित 

‘मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना’ के अंतर्गत राखी मौके राशि जारी की गई, जिसका 75 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है।