गौरव भाटिया ने ‘फर्जी पोस्ट’ को लेकर सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास को कानूनी कार्रवाई हेतु चेताया

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने 24 घंटे की दी मोहलत

गौरव भाटिया ने ‘फर्जी पोस्ट’ को लेकर सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास को कानूनी कार्रवाई हेतु चेताया

मामला स्वतंत्र भारद्वाज नामक युवक को लेकर किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है।

गौरव भाटिया ने ‘फर्जी पोस्ट’ को लेकर सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास को कानूनी कार्रवाई हेतु चेताया

नई दिल्ली, 5 सितंबर (हि.स.) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मामला स्वतंत्र भारद्वाज नामक युवक को लेकर किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है। सौरव दास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए गौरव भाटिया को टैग किया था। पोस्ट में एक स्वतंत्र भारद्वाज पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे कथित रूप से गौरव भाटिया द्वारा उसे ‘दिमागी नक्सली’ बताया गया था और उसके भीतर जातिवाद का जहर भरा होने की बात कही गई थी। पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि उसका भाजपा सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। इस पोस्ट पर गौरव भाटिया ने उसी पोस्ट के नीचे अंग्रेजी में प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘फेक पोस्ट’ बताया। उन्होंने सौरव दास को पोस्ट हटाने और बिना शर्त माफी मांगने के लिए 24 घंटे का समय दिया। इसके बाद सौरव दास ने अपने सोशल मीडिया से वह पोस्ट डिलीट कर दिया। पोस्ट हटाए जाने के बाद गौरव भाटिया ने एक और पोस्ट करते हुए दावा किया कि सौरव दास द्वारा पोस्ट महज 83 मिनट में डिलीट कर दी गई, लेकिन अभी तक बिना शर्त माफी नहीं मांगी गई है। अगर माफी नहीं मांगी गई तो 24 घंटे के बाद मैं दास पर एफआईआर दर्ज करवाउंगा।

संबंधित सामग्री

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में खरगे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र 

दिल्ली

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में खरगे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र 

उन्होंने नड्डा से अपने आश्वासन के अनुरूप उत्तराखंड सरकार को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया।

सुप्रीम कोर्ट ने देहरादून जिम संचालक के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने देहरादून जिम संचालक के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

उच्च न्यायालय ने मोहम्मद दीपक को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से किया मना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

उन्होंने कहा कि यह पर्व बहनों के मान-सम्मान और सुरक्षा तथा भाइयों की सुदीर्घ एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना का प्रतीक है।

सांसद धर्मवीर गांधी के खिलाफ एस.एस.पी. मोहाली को शिवसेना हिंद ने दी शिकायत

पंजाब

सांसद धर्मवीर गांधी के खिलाफ एस.एस.पी. मोहाली को शिवसेना हिंद ने दी शिकायत

निशांत शर्मा ने कहा कि जहां हिंदू भावनाएं आहत हो रही हैं, वहीं उनके खुद के मन को ठेस पहुंची है।

 भाजपा, 14 से 22 साल के युवाओं पर रहेगा फोकस

दिल्ली

भाजपा, 14 से 22 साल के युवाओं पर रहेगा फोकस

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर भी युवाओं की राय जानने की कोशिश की जाएगी