दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को फौरन सील करने के निर्देश

सीएम गुप्ता ने सत्य निकेतन घटनास्थल का दौरा किया

दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को फौरन सील करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने आसपास के पीजी एवं भवनों की भी सघन जांच करने को कहा है।

 दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को फौरन सील करने के निर्देश

नई दिल्ली, 7 सितंबर (हि.स.) : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार सुबह सत्य निकेतन घटनास्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था एवं चल रही कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भवन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा हादसे के जिम्मेदार पाए जाने वाले एमसीडी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने आसपास के पीजी एवं भवनों की भी सघन जांच, नियमों का उल्लंघन मिलने पर सीलिंग करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्लीवासियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा, लापरवाही पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। हादसे में मरने वालों की संख्या छह हो गई है और बचाव व राहत कार्य जारी है।

संबंधित सामग्री

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश

चंडीगढ़

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेटों/रेंजों में सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, भतीजा गंभीर घायल

दुनिया

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, भतीजा गंभीर घायल

नरवल थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

लगातार बारिश पर प्रशासन अलर्ट: कलेक्टर ने रद्द की सभी बैठकें, अधिकारियों को फील्ड में डटे रहने के निर्देश

हिमाचल

लगातार बारिश पर प्रशासन अलर्ट: कलेक्टर ने रद्द की सभी बैठकें, अधिकारियों को फील्ड में डटे रहने के निर्देश

बिलासपुर जिले में लगातार मूसलाधार बारिश के चलते जलभराव गंभीर हो गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को फील्ड में रहकर सुरक्षा निगरानी के निर्देश दिए हैं। पाने की बाढ़ 3 से 4 फीट तक पहुंची है, जहाँ लोगों को रेस्क्यू और सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

8,500 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नौवां जत्था अमरनाथ गुफा यात्रा के लिए जम्मू से रवाना हुआ

जम्मू और कश्मीर

8,500 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नौवां जत्था अमरनाथ गुफा यात्रा के लिए जम्मू से रवाना हुआ

आज सुबह, 8,796 तीर्थयात्री हल्के और भारी वाहनों समेत 354 गाड़ियों के काफिले में जम्मू बेस कैंप से रवाना हुए। इस जत्थे में बालटाल के लिए 3,450 तीर्थयात्री और पहलगाम के लिए 5,346 तीर्थयात्री शामिल थे।