आज किसान घाट पर प्रदर्शन, सुबह 8:30 बजे से कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक का दबाव, ...

किसान घाट पर प्रदर्शन: ट्रैफ़िक जाम का खतरा

आज किसान घाट पर प्रदर्शन, सुबह 8:30 बजे से कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक का दबाव, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

मंगलवार को किसान घाट पर होने वाले प्रदर्शन के चलते दिल्ली गेट, राजघाट से लेकर कई मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक नियंत्रण किया जाएगा

आज किसान घाट पर प्रदर्शन सुबह 830 बजे से कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक का दबाव दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली, (हि.स.) राजधानी में मंगलवार को किसान घाट पर प्रस्तावित भारत अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन होना है। 'देश बचाओ मोर्चा' के बैनर तले इस प्रस्तावित प्रदर्शन और रैली को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुबह 8:30 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक जरूरत के अनुसार कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से यात्रा की पहले से योजना बनाने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, स्थिति के अनुरूप दिल्ली गेट, राजघाट क्रॉसिंग, नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर से वाहनों का डायवर्जन किया जा सकता है। वहीं सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड, राजघाट डीटीसी डिपो रोड, राजघाट डीटीसी बाइपास रोड सहित आसपास के संपर्क मार्गों पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। पुलिस ने खासतौर पर आईजीआई एयरपोर्ट, नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वे अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें, ताकि जाम की स्थिति में परेशानी न हो। इसके अलावा वाहन चालकों से सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने, केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने और मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। लोगों को रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए नेविगेशन ऐप का इस्तेमाल करने और संभव हो तो प्रभावित मार्गों से बचने की भी सलाह दी गई है।

 

प्रमुख खबरें