नई दिल्ली, 13 अगस्त (हि.स.) केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान और उनके आकलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी उद्दंड बच्चे की तरह व्यवहार कर रहे हैं। संसदीय व्यवस्था की कुछ सीमाएं होती हैं और विपक्ष के नेता को उसी के अनुसार अपना भाषण देना चाहिए। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के 'चुनौती देता हूं' वाले रवैये पर निशाना साधा और कहा कि संसद में ऐसी भाषा के बजाय तथ्य और तर्क के साथ चर्चा होनी चाहिए। संसद की एक गरिमा होती है एक मर्यादा होती है उसके बाद उसके अपने व्यवहार में संसद करना होता है। उ अमित शाह से तुलना करना गलत है। अमित शाह ने अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त करने और नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू करने जैसे मुद्दों पर काम करके परिणाम दिखाए हैं। केंद्रीय मंत्री ने आतंकवाद को लेकर भी राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने राहुल गांधी को 'अर्बन नक्सल' की भूमिका निभाने वाला बताया और कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो उन्हें संसदीय तरीके से मुद्दों पर बहस करनी चाहिए और दूसरों की बात सुननी चाहिए। गिरिराज सिंह ने NEET और पेलेट गन के मुद्दे पर भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। अगर सदन में पेलेट गन का मुद्दा उठाया जाता है तो NEET पर भी चर्चा होगी और उसके बाद पंजाब, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों से जुड़े मुद्दे भी बहस के दायरे में आएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला और पार्टी को 'शर्मनाक' बताया। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी का समर्थन करने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर 'चमचागिरी' जैसे तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया।