केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण गोलमेज बैठक के लिए सिंगापुर रवाना

भारत-सिंगापुर आर्थिक साझेदारी के नए अवसरों पर होगा

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण गोलमेज बैठक के लिए सिंगापुर रवाना

इस बैठक में उक्त क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति व भारत-सिंगापुर आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने के नए अवसरों पर विचार होगा

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण गोलमेज बैठक के लिए सिंगापुर रवाना

नई दिल्ली, 19 अगस्त (हि.स.) : केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण चौथी भारत-सिंगापुर मंत्री स्तरीय गोलमेज बैठक (आई.एस.एम.आर.) में भाग लेने के लिए मंत्री स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को रवाना हुईं। वित्त मंत्रालय ने एक्स पोस्ट में इसकी पुष्टि की। वह आज और 20 अगस्त को होने वाली दो दिवसीय चौथी भारत-सिंगापुर मंत्री स्तरीय गोलमेज बैठक में भाग लेंगी। सीतारमण जिस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं, उसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद शामिल हैं। वित्त मंत्रालय के मुताबिक 2022 में शुरू की गई भारत-सिंगापुर मंत्री स्तरीय गोलमेज बैठक भारत और सिंगापुर के बीच एक अहम उच्च स्तरीय आर्थिक व्यवस्था है। यह बैठक छह क्षेत्रों- एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, कनेक्टिविटी, डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा, कौशल विकास और सस्टेनेबिलिटी में हुई प्रगति की समीक्षा करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने के लिए एक मंच प्रदान करती है। 

संबंधित सामग्री

अर्जेंटीना ने भारतीय दवा क्षेत्र के प्रवेश को सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई

दिल्ली

अर्जेंटीना ने भारतीय दवा क्षेत्र के प्रवेश को सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई

भारत और अर्जेंटीना के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2025 में 6.5 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया, जिसने 17 फीसदी से अधिक की निरंतर वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई।