भारत में टाटा बनाएगा टैंक रोधी मिसाइल प्रणाली जैवलिन, अमेरिकी कंपनी से करार

भारत में मजबूत डिफैंस वर्कफोर्स बनेगी

भारत में टाटा बनाएगा टैंक रोधी मिसाइल प्रणाली जैवलिन, अमेरिकी कंपनी से करार

कई साल के प्रोडक्शन के जरिए घरेलू सप्लाई चेन में अमेरिकी नौकरियां बनी रहेंगी।

भारत में टाटा बनाएगा टैंक रोधी मिसाइल प्रणाली जैवलिन अमेरिकी कंपनी से करार

नई दिल्ली, 31 अगस्त (हि.स.) : भारत ने अमेरिका से टैंक रोधी मिसाइल प्रणाली एफजीएम-148 जैवलिन खरीदने का समझौता किया है। भारत ने जैवलिन प्रणाली के लिए प्रस्ताव और स्वीकृति पत्र पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। अब टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और जैवलिन ज्वाइंट वैंचर (जेजेवी) ने भारत में इस प्रणाली के निर्माण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। यह करार भारतीय रक्षा उद्योग को खास मौके देगा और इंडो-पैसिफिक के लिए क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करेगा। अमेरिकी राजदूतावास की प्रवक्ता डाना जिए ने 28 अगस्त को पुष्टि की थी कि भारत ने जैवलिन प्रणाली के लिए प्रस्ताव और स्वीकृति पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस समझौते पर हस्ताक्षर के साथ भारत जैवलिन प्रणाली का ग्राहक बन गया है, जो एक उन्नत, मध्यम दूरी की फायर-एंड-फॉरगेट एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल है। अब भारत में जैवलिन प्रणाली के निर्माण के लिए जैवलिन ज्वाइंट वैंचर ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स को प्राइम पार्टनर के तौर पर चुना है। इस करार के तहत टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और जेजेवी भारत में जैवलिन प्रणाली के लिए एक फाइनल असैंबली और एकीकरण सुविधा बनाने के बारे में पता लगाएंगे। टैंक रोधी मिसाइल प्रणाली एफजीएम-148 जैवलिन भारत और अमेरिकी पार्टनरशिप के लिए फायदेमंद होगी। इससे भारत में एक मजबूत डिफेंस वर्कफोर्स बनेगी। साथ ही कई साल के प्रोडक्शन के जरिए घरेलू सप्लाई चेन में अमेरिकी नौकरियां बनी रहेंगी। देश में को-प्रोडक्शन शुरू होने से भारत का डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस मजबूत होगा। इससे जैवलिन की फाइनल असैंबली और इंटीग्रेशन भारतीय फैसिलिटी और सप्लायर तक पहुंचेगा, हाई-टेक नौकरियां पैदा होंगी, स्थानीय विनिर्माण विशेषज्ञता बढ़ेगी और दुनिया भर में बढ़ती डिमांड के कारण ग्लोबल सप्लाई चेन की मजबूती को सपोर्ट मिलेगा। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक सुकरन सिंह ने कहा कि लॉकहीड मार्टिन और रेथियॉन के साथ हमारे लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते में इस जरूरी अगले कदम पर जैवलिन ज्वाइंट वैंचर के साथ पार्टनरशिप करके हमें खुशी हो रही है। यह पहल भारत के रक्षा औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र में जरूरी असैंबली विशेषज्ञता और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण करने के साथ ही आत्मनिर्भरता को भी मजबूत करेगी। यह करार भारत की ऑपरेशनल तैयारी बढ़ाने के साथ ही भारतीय सशस्त्र बलों तक लड़ाई के लिए तैयार क्षमता पहुंचाने में मदद करेगा।

प्रमुख खबरें