वैश्विक व्यवधान के बावजूद भारत की 7.8 फीसदी ग्रोथ शानदार : सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री ने दी जानकारी

वैश्विक व्यवधान के बावजूद भारत की 7.8 फीसदी ग्रोथ शानदार : सीतारमण

निर्मला सीतारमण ने निवेशकों से कहा कि दुनियाभर में आई मुश्किलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है।

वैश्विक व्यवधान के बावजूद भारत की 78 फीसदी ग्रोथ शानदार  सीतारमण

नई दिल्ली, 03 सितंबर (हि.स.) : केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि दुनियाभर में आई मुश्किलों के बावजूद भारत ने वित्त वर्ष 2026-27 की (अप्रैल-जून) पहली तिमाही में 7.8 फीसदी की शानदार ग्रोथ दर्ज की है। इसके साथ ही तमाम चुनौतियों के बावजूद यह दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बनी हुई है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में बताया कि केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को न्यूयॉर्क में बैंक ऑफ़ अमेरिका के साथ मिलकर भारत के महावाणिज्य दूतावास के द्वारा आयोजित एक उच्च-स्तरीय व्यावसायिक गोलमेज बैठक में निवेशकों को संबोधित करते हुए यह बात कही। निर्मला सीतारमण ने निवेशकों से कहा, "दुनियाभर में आई मुश्किलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत ने 7.8 फीसदी की शानदार विकास दर दर्ज की है। सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सुधारों पर जोर देते हुए भारत ने कई सुधारों (जैसे इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड) के जरिए रेगुलेटरी निश्चितता भी प्रदान की है। ऐसे सुधारों से नियमों का पालन करना आसान हुआ है और कागजी काम कम हुआ है। उन्होंने बताया कि एक दशक से ज्यादा समय पहले सत्ता में आने के बाद से ही भारत सरकार का यह मुख्य फोकस रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिशें 'विकसित भारत 2047' के विजन को हासिल करने की बड़ी राष्ट्रीय मुहिम का हिस्सा हैं। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने स्वागत भाषण में कहा कि 31 अगस्त को जारी पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े भारतीय अर्थव्यवस्था की मज़बूती को दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के मजबूत संबंध बनाकर भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का फ़ायदा दोनों देश उठा सकते हैं। इससे पहले न्यूयॉर्क के पेन स्टेशन पर पहुंचने पर अमेरिका में भारत के राजदूत वी. एम. क्वात्रा और कार्यवाहक महावाणिज्य दूत विशाल हर्ष ने सीतारमण का स्वागत किया।

संबंधित सामग्री

अमेरिका के सबसे बड़े विद्यालय 'न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूल्स' में एआई के इस्तेमाल पर रोक

दुनिया

अमेरिका के सबसे बड़े विद्यालय 'न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूल्स' में एआई के इस्तेमाल पर रोक

अगले सप्ताह से प्री-स्कूल से लेकर मिडिल स्कूल (के-8 ग्रेड) तक के बच्चों के लिए एआई पर पूरी तरह रोक लागू हो जाएगी।

आंकड़ों की बाजीगरी के जरिए अर्थव्यवस्था की तस्वीर चमकाने की कोशिश : जयराम रमेश

दिल्ली

आंकड़ों की बाजीगरी के जरिए अर्थव्यवस्था की तस्वीर चमकाने की कोशिश : जयराम रमेश

पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग के आकलन के अनुसार वास्तविक जीडीपी वृद्धि करीब 2.6 प्रतिशत है।

पंजाब के जी.एस.टी. संग्रह में 11.84 प्रतिशत की बढ़ौतरी : हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़

पंजाब के जी.एस.टी. संग्रह में 11.84 प्रतिशत की बढ़ौतरी : हरपाल सिंह चीमा

राज्य ने अगस्त 2026 में 2,406.33 करोड़ रुपए का शुद्ध जी.एस.टी. राजस्व दर्ज किया है, जोकि अगस्त 2025 में एकत्रित किए गए 2,151.63 करोड़ रुपए से काफी अधिक है। 254.70 करोड़ रुपए की यह वृद्धि 11.84 प्रतिशत

7.8 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद ग्रोथ नए भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण : तरुण चुघ

दिल्ली

7.8 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद ग्रोथ नए भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण : तरुण चुघ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत मुश्किल परिस्थितियों को अवसर में बदल रहा है।

डॉ. भागवत पहुंचे न्यूयॉर्क, मैडिसन स्क्वायर पर करेंगे सभा को संबोधित

दुनिया

डॉ. भागवत पहुंचे न्यूयॉर्क, मैडिसन स्क्वायर पर करेंगे सभा को संबोधित

संघ प्रमुख की यह यात्रा आर.एस.एस के शताब्दी वर्ष के वैश्विक संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसकी मेजबानी अहेड फोरम कर रहा है।