सत्ता में रहे ‘दिमागी नक्सली’ मौके की तलाश में : पी.एम. मोदी

प्रधानमंत्री ने लाल किले पर फहराया तिरंगा

सत्ता में रहे ‘दिमागी नक्सली’ मौके की तलाश में : पी.एम. मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस के समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि नक्सलवाद कमजोर हुआ है, लेकिन 'दिमागी नक्सल' अब भी मौके की तलाश कर रही है।

सत्ता में रहे ‘दिमागी नक्सली’ मौके की तलाश में  पीएम मोदी

नई दिल्ली, 15 अगस्त (हि.स.) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि हत्यारी नक्सली ताकतें कमजोर हुई हैं, लेकिन वर्षों तक सत्ता में रहे ‘दिमागी नक्सली’ अब भी मौके की तलाश में हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग अराजकता के रास्ते खोज रहे हैं और समाज को गलत राह पर ले जाने के लिए तरह-तरह के दांव चल रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में मोदी ने ऐसे तत्वों को पहचानकर अलग-थलग करने और देश के युवाओं को विकसित भारत के निर्माण से जोड़ने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया गया था। इसके बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थितियां बदली हैं और आज वहां विकास की गूंज सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के दौरान कुछ लोग देश को डराने में आनंद ले रहे थे, लेकिन पिछले 10-12 वर्षों में की गई सुविचारित तैयारियों ने भारत को इन चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाया है। मोदी ने कहा कि आज देश में पेट्रोल, डीजल और यूरिया की उपलब्धता बनी हुई है और भारत अपनी ताकत के बल पर आगे बढ़ रहा है। हम 2047 तक विकसित राष्ट्र बनकर रहेंगे।
 
संबंधित सामग्री

भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान

दिल्ली

भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो रही हैं।

संवाद की बजाय राजनीतिक प्रचार पर आधारित था पीएम का दिल्ली विवि कार्यक्रम : खरगे

दिल्ली

संवाद की बजाय राजनीतिक प्रचार पर आधारित था पीएम का दिल्ली विवि कार्यक्रम : खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे बोले - इस तरह के प्रयासों की जरूरत तभी पड़ती है, जब सत्ता जनता की पहुंच से बाहर हो जाती है।

मैट्रो में आम यात्रियों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, बच्चों को दी जीवनी पढ़ने की सीख

दिल्ली

मैट्रो में आम यात्रियों के बीच पहुंचे पीएम मोदी, बच्चों को दी जीवनी पढ़ने की सीख

प्रधानमंत्री की मैट्रो यात्रा ने जहां सादगी का संदेश मिला, वहीं उन्होंने बच्चों को ज्ञान का पाठ भी पढ़ाया।

प्रधानमंत्री ने महानायक उत्तम कुमार को जन्म शताब्दी पर दी श्रद्धांजलि

दिल्ली

प्रधानमंत्री ने महानायक उत्तम कुमार को जन्म शताब्दी पर दी श्रद्धांजलि

फिल्म प्रेमियों का मानना है कि सत्यजित रे ने फिल्म 'नायक - द हीरो' की पूरी स्क्रिप्ट महानायक उत्तम कुमार को ध्यान में रखकर लिखी थी।

आंकड़ों की बाजीगरी के जरिए अर्थव्यवस्था की तस्वीर चमकाने की कोशिश : जयराम रमेश

दिल्ली

आंकड़ों की बाजीगरी के जरिए अर्थव्यवस्था की तस्वीर चमकाने की कोशिश : जयराम रमेश

पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग के आकलन के अनुसार वास्तविक जीडीपी वृद्धि करीब 2.6 प्रतिशत है।