प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान

राष्ट्र के विकास के लिए किया आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान

प्रधानमंत्री ने लाल किले से राष्ट्र के विकास के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान किया। यह पहल कृषि, टेक्नोलॉजी, स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित है।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान

नई दिल्ली, 15 अगस्त (हि.स.) : प्रधानमंत्री ने लाल किले से राष्ट्र के विकास के लिए ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी सामर्थ्य को पहचानते हुए विकास के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ आगे बढ़ना होगा। पहली धारा उत्पादन क्षमता बढ़ाने की है, जबकि कृषि को दूसरी धारा के रूप में रखा गया है। इसके साथ कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। तीसरी धारा तकनीक और नवाचार की है, जो देश की विकास गति को नई दिशा दे सकती है। चौथी धारा गति शक्ति के माध्यम से बुनियादी ढांचे और संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने की है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को पांचवीं धारा के रूप में ‘रक्षा शक्ति’ का आधार बताया गया। छठी धारा हरित अर्थव्यवस्था और सातवीं धारा भारत की सॉफ्ट पावर से जुड़ी है। प्रधानमंत्री ने इन सभी धाराओं को विकसित भारत के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा कि भारत बड़े सपने देख रहा है और नयी ऊंचाइयों को छूने के लिए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि 2047 तक देश विकसित राष्ट्र बने। उन्होंने कहा कि हमारे सपने और संकल्प बड़े होने चाहिए, तभी हमारी क्षमताएं नयी ऊंचाइयों तक पहुंचेंगी। आजादी के बाद यह पहला मौका है जब लाल किले की प्राचीर से ‘वंदे मातरम्’ की गूंज सुनाई दी है।

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा

देश

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा

अभियान के तहत 'सेवा में मेरा योगदान' कार्यक्रम के तहत लोगों को स्वच्छता, जरूरतमंदों की सहायता, नदियों और जलाशयों के पुनरुद्धार, जल संरक्षण और कचरा पृथक्करण जैसे कार्यों से जोड़ा जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने की प्रार्थना- 'वायु, सूर्य और वरुण देव रहें कल्याणकारी'

दिल्ली

प्रधानमंत्री मोदी ने की प्रार्थना- 'वायु, सूर्य और वरुण देव रहें कल्याणकारी'

इस श्लोक का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और मानव द्वारा प्रकृति के साथ तालमेल बनाना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी बधाई

दिल्ली

प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी बधाई

यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली की जनता के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है।

तीनों लोकों में प्राणों की रक्षा करने से बड़ा कोई दान नहीं : पीएम मोदी

दिल्ली

तीनों लोकों में प्राणों की रक्षा करने से बड़ा कोई दान नहीं : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने निडरता से दान देने और जीवन बचाने के महत्व पर संदेश दिया।

भारत-उज्बेकिस्तान के बीच दीर्घकालिक यूरेनियम आपूर्ति समझौते ऐतिहासिक : सुधांशु

दिल्ली

भारत-उज्बेकिस्तान के बीच दीर्घकालिक यूरेनियम आपूर्ति समझौते ऐतिहासिक : सुधांशु

भारत के पुरातत्व सर्वेक्षण ने उज्बेकिस्तान के तेरमेज क्षेत्र स्थित एक प्राचीन बौद्ध मठ के संरक्षण की जिम्मेदारी अपने हाथ में ली है।