नजफगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने की समीक्षा

मरीजों को बेहतर इलाज देने के दिए निर्देश

नजफगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने की समीक्षा

अधिकारियों ने बताया कि इस केंद्र में हर महीने औसतन करीब 47 हजार मरीज ओपीडी में और 9 हजार मरीज एमरजैंसी में पहुंच रहे हैं।

नजफगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने की समीक्षा

नई दिल्ली, 31 अगस्त (हि.स.) : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को नजफगढ़ के ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (आरएचटीसी) में चल रहे कामों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी अधूरे काम समय पर पूरा करने और मरीजों के इलाज की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। नड्डा ने अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की उपलब्धता, जरूरी उपकरणों और चिकित्सा प्रशिक्षण की व्यवस्था पर भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज देने के साथ-साथ मेडिकल और नर्सिंग की पढ़ाई व प्रशिक्षण पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। आरएचटीसी नजफगढ़ में ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह चालू हैं। यहां एंटी-रेबीज टीकाकरण, सांप के काटने पर इलाज, जन औषधि केंद्र, जांच प्रयोगशाला और एंबुलेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। माइनर ऑपरेशन थिएटर भी काम कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस केंद्र में हर महीने औसतन करीब 47 हजार मरीज ओपीडी में और 9 हजार मरीज इमरजेंसी में पहुंच रहे हैं। अगस्त 2026 में यहां 221 छोटी सर्जरी भी की गईं। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मरीजों में टीबी के लक्षणों की जांच भी नियमित रूप से की जा रही है। आरएचटीसी को आयुष्मान भारत की पीएम-जेएवाई योजना से भी जोड़ा गया है, जिससे पात्र लोगों को इलाज की सुविधा मिल सकेगी। केंद्र को बेहतर बनाने के लिए सफदरजंग अस्पताल, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, एबीवीआईएमएस और एनआईएमआर जैसे संस्थानों के साथ भी सहयोग किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आरएचटीसी नजफगढ़ को ऐसा केंद्र बनाया जाना चाहिए जहां इलाज, मेडिकल शिक्षा, नर्सिंग प्रशिक्षण और समुदाय के लिए स्वास्थ्य सेवाएं एक साथ बेहतर तरीके से उपलब्ध हों।

संबंधित सामग्री

भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान

दिल्ली

भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो रही हैं।


टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा, डीसी कठुआ ने स्क्रीनिंग तेज करने के दिए निर्देश

हेल्थ

टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा, डीसी कठुआ ने स्क्रीनिंग तेज करने के दिए निर्देश

कठुआ में डीसी राजेश शर्मा ने टीबी निष्क्रियता पर जिले भर में स्क्रीनिंग शिविरों की तत्काल योजना बनाई, नियमित निगरानी और मरिज़ों के उपचार को सुनिश्चित किया

रामगढ़ में टीबी मुक्त भारत अभियान का सफल समापन, 173 निक्षय मित्रों ने दिए 11.06 लाख रुपये

हेल्थ

रामगढ़ में टीबी मुक्त भारत अभियान का सफल समापन, 173 निक्षय मित्रों ने दिए 11.06 लाख रुपये

रामगढ़ जिले में 'टिबी मुक्त भारत अभियान' के सफल समापन पर 173 निक्षय मित्रों ने टीबी पीड़ितों की पोषण सहायता के लिए ₹11.06 लाख दान किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में जनसहभागिता बढ़ाना था।