ओटीटी पर रिलीज हुई 'धुरंधर', मचा बवाल, रणवीर सिंह की फिल्म से हटाए गए 10 मिनट के सीन, फैंस हुए नाराज

ओटीटी पर रिलीज हुई 'धुरंधर

ओटीटी पर रिलीज हुई 'धुरंधर', मचा बवाल, रणवीर सिंह की फिल्म से हटाए गए 10 मिनट के सीन, फैंस हुए नाराज

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। हालांकि, ओटीटी स्ट्रीमिंग में किए गए कई बदलावों से सोशल मीडिया यूजर्स नाराज हैं।

ओटीटी पर रिलीज हुई धुरंधर मचा बवाल रणवीर सिंह की फिल्म से हटाए गए 10 मिनट के सीन फैंस हुए नाराज

धुरंधर |

बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' 30 जनवरी, 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। खास बात यह है कि यह फिल्म तीन भाषाओं- हिंदी, तमिल और तेलुगु में रात 12:00 बजे रिलीज हुई है। हालांकि, फैंस ने जैसे ही देखा कि रणवीर सिंह की फिल्म में 10 मिनट के कट के अलावा, कुछ डायलॉग्स को म्यूट कर दिया गया है तो वे नाराज हो गए और अपना गुस्सा जाहिर किया। ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसी साल अब 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

धुरंधर नेटफ्लिक्स पर सेंसरशिप के साथ रिलीज

नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, एक्स (ट्विटर) पर धुरंधर की ओटीटी रिलीज की घोषणा की। कैप्शन में लिखा था, 'धुरंधर इस एपिक कहानी को देखें। अब नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में स्ट्रीमिंग हो रही है।' फैंस ने इस पोस्ट पर अपनी खुशी जाहिर की। हालांकि, ओटीटी रिलीज के कुछ ही घंटों के अंदर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन X पर सामने आना शुरू हो गए।

धुरंधर के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव

नेटफ्लिक्स पर 'धुरंधर' देखने के बाद फैंस ने दावा किया कि फिल्म को 10 मिनट छोटा कर दिया गया है और गाली वाले डायलॉग्स को सेंसर कर दिया गया है। फैंस ने कहा कि वे अनसेंसर्ड वर्जन देखना चाहते थे। कुछ लोगों ने 18+ प्लेटफॉर्म पर एडल्ट फिल्म को सेंसर करने के लॉजिक पर सवाल उठाया। यह ध्यान देने वाली बात है कि थिएटर में चली फिल्म 3 घंटे और 34 मिनट लंबी थी। हालांकि, ओटीटी पर जो वर्जन रिलीज हुआ है। वह सिर्फ 3 घंटे और 25 मिनट का है।

सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन

लोगों ने इन बदलावों को नोटिस करते हुए अपनी प्रतिक्रिया X पर शेयर की। एक यूजर ने लिखा, 'उफ, नेटफ्लिक्स इंडिया ने मूड खराब कर दिया। हमें अनसेंसर्ड वर्जन चाहिए।' एक और यूजर ने लिखा, 'उन्होंने 10 मिनट काट दिए।' एक और X पोस्ट में लिखा था, 'यह अनसेंसर्ड वर्जन नहीं है।'

संबंधित सामग्री

लॉटरी शुरू करने के फैसले से नाखुश भाजपा विधायक, विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन

हिमाचल

लॉटरी शुरू करने के फैसले से नाखुश भाजपा विधायक, विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन

हिमाचल पहले ही नशे की समस्या से जूझ रहा है। चिट्टा गांव-गांव तक पहुंच चुका है। ऐसे समय में लॉटरी शुरू होने से लोगों में एक और तरह की लत बढ़ने का खतरा है।

हिमाचल प्रदेश में सरकारी लॉटरी दोबारा शुरू करने के प्रस्ताव का विरोध

हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में सरकारी लॉटरी दोबारा शुरू करने के प्रस्ताव का विरोध

ठाकुर ने अपने पत्र में दावा किया कि हिमाचल में पहले भी कई परिवारों ने लॉटरी में अपनी आय, बचत और पैंशन का पैसा गंवाया है और इससे परिवार आर्थिक परेशानी में पहुंचे हैं।

लुधियाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने के मामले में FIR दर्ज

पंजाब

लुधियाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने के मामले में FIR दर्ज

लुधियाना में जालंधर बाईपास चौराहे पर डॉ. अंबेडकर की मूर्ति को पत्थरों से नुकसान पहुंचाया गया। बलविंदर सिंह द्वारा शिकायत पर FIR दर्ज की गई, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन हुए।

स्काईरूट एयरोस्पेस आज पृथ्वी की कक्षा में पहला स्वदेशी निजी उपग्रह 'विक्रम-1' रॉकेट द्वारा भेजता है।

दुनिया

स्काईरूट एयरोस्पेस आज पृथ्वी की कक्षा में पहला स्वदेशी निजी उपग्रह 'विक्रम-1' रॉकेट द्वारा भेजता है।

भारत का पहला निजी उपग्रह मिशन, स्काईरूट एयरोस्पेस के ‘विक्रम-1’ रॉकेट द्वारा सुबह 11:30 बजे श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया जाएगा। इस मिशन में स्वदेश निर्मित तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिसमें 3डी-प्रिंटेड इंजनों और न्यूमेटिक सिस्टम शामिल हैं। मिशन में डायमंड लॉटस सहित कई उपग्रहों को ऑर्बिट में स्थापित किया जाएगा।

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर चमकी, तोड़े कई रिकॉर्ड

मनोरंजन

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर चमकी, तोड़े कई रिकॉर्ड

'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली 2 को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई की फिल्म बन गई। फिल्म ने 20 दिनों में 1,033.37 करोड़ रुपये कमाए।