फरीदाबाद में कूड़ा उठाने पहुंची जेसीबी काे हड़ताली कर्मचारियों ने राेका

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

फरीदाबाद में कूड़ा उठाने पहुंची जेसीबी काे हड़ताली कर्मचारियों ने राेका

कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक कूड़ा उठाने की अनुमति नहीं देने की चेतावनी दी

फरीदाबाद में कूड़ा उठाने पहुंची जेसीबी काे हड़ताली कर्मचारियों ने राेका

फरीदाबाद, 25 अगस्त (हि.स.)  शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रशासन ने जगह-जगह जमा कूड़े को उठाने के लिए सोमवार की देर रात को पुलिस बल की मौजूदगी में सारन चौक से कूड़ा उठाने का प्रयास किया। जैसे ही निगम की टीम जेसीबी लेकर  पहुंची,बड़ी संख्या में हड़ताली सफाई कर्मचारी माेैके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने का विरोध करते हुए जेसीबी को आगे नहीं बढऩे दिया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन को जेसीबी वापस भेजनी पड़ी। कर्मचारी नेता बलबीर ने कहा कि सरकार उनकी मांगें मान लेती है, तो कर्मचारी महज 24 घंटे में पूरे हरियाणा की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास करेंगे। । इसके अलावा कर्मचारियों ने न्यूनतम 15,200 रुपए वेतन, समय पर वेतन भुगतान, ईएसआई-ईपीएफ की सुविधा, जोखिम भत्ता और वर्दी भत्ता देने की मांग भी रखी है। कर्मचारी सफाई व्यवस्था के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार बातचीत में मांगें स्वीकार कर लेती है और लिखित आदेश जारी करती है तो कर्मचारी काम पर लौटेंगे और 24 घंटे में शहर समेत पूरे हरियाणा की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास करेंगे।

संबंधित सामग्री

मेट्रोमोनियल ऐप के माध्यम से ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा

मेट्रोमोनियल ऐप के माध्यम से ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद में मेट्रोमोनियल ऐप के जरिये ठगी करने वाले एक मुख्य आरोपी को साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने विभिन्न खातों में 45 लाख रुपये की ठगी की।