माइनर में गिरी बेकाबू कार, 2 किसानों की मौत

मलकाना क्षेत्र में कार हादसा

माइनर में गिरी बेकाबू कार, 2 किसानों की मौत

हादसे में दो किसानों की मौत होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

माइनर में गिरी बेकाबू कार  2 किसानों की मौत

हादसे में क्षतिग्रस्त कार |

सिरसा, 15 अगस्त (हि.स.) : जिला के कालांवाली कस्बे के गांव देसू मलकाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार के माइनर में गिरने से 2 किसानों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल में पहुंचाया। मृतकों की पहचान गांव देसू मलकाना निवासी हरनेब सिंह व वचित्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा जा रहा है कि शुक्रवार रात को हरनेब सिंह व वचित्र सिंह कार में सवार होकर कालांवाली से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। गांव से कुछ दूरी पहले कार अनियंत्रित होकर माइनर में जा गिरी। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
कैप्शन : क्षतिग्रस्त कार।

प्रमुख खबरें