गुरुग्राम में खेडक़ीदौला और द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स बढ़ा

गुरुग्राम टोल टैक्स में वृद्धि

गुरुग्राम में खेडक़ीदौला और द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स बढ़ा

गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेसवे पर विभिन्न वाहनों के लिए टोल टैक्स में बढ़ोतरी हुई है। खेडक़ीदौला टोल प्रति चक्कर 100 रुपये और द्वारका एक्सप्रेसवे 225 रुपये हो गया है।

गुरुग्राम में खेडक़ीदौला और द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स बढ़ा

गुरुग्राम, 01 अप्रैल (हि.स.) वित्त वर्ष 2026-27 के पहले ही दिन टोल टैक्स की दरें बढ़ गई हैं। गुरुग्राम से जयपुर नेशनल हाइवे-48 पर खेडक़ीदौला टोल प्लाजा अब 100 रुपये प्रति चक्कर हो गया है। गुरुग्राम से दिल्ली जाने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा की दरें 225 रुपये हो गई हैं।दिल्ली से जयपुर जाने के लिए गुरुग्राम-जयपुर नेशनल हाइवे-48 पर खेडक़ीदौला टोल प्लाजा है। इस टोल पर पिछले छह माह में अब के पांच रुपये की बढ़ोतरी के साथ 20 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। अब यहां पर पूरे हल्के वाहनों कार-जीप के लिए पूरे 100 रुपये प्रति चक्कर (एक तरफ का) टोल हो गया है। बस-ट्रक का टोल टैक्स अब 330 से 335 रुपये हो गया है। सात या इससे अधिक एक्सल वाले भारी वाहनों का टोल अब 1465 रुपये प्रति चक्कर हो गया है। सोहना रोड पर घामड़ोज प्लाजा पर हल्के वाहनों कार-जीप के लिए टोल 125 रुपये से बढ़ाकर 130 कर दिया गया है। गुरुग्राम से एयरपोर्ट, द्वारका जाने के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स 220 रुपये से बढ़ाकर 225 रुपये प्रति चक्कर कर दिया गया है। नई दरें बुधवार एक अप्रैल से लागू हो चुकी हैं। रोजाना 70 हजार से अधिक वाहन गुरुग्राम-जयपुर हाइवे-48 के खेडक़ीदौला टोल से गुजरते हैं। ऐसे में इन वाहनों पर टोल की मार पड़ेगी। टोल प्लाजा के आगे काफी रिहायशी सोसायटियां बनी हुई हैं। इनमें रहने वाले लोगों को टोल देकर अपने घर, दफ्तर आना-जाना पड़ता है। हालांकि टोल को हटाने के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर कई बार दावे किए जा चुके हैं। यहां के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा भी इस टोल को गुरुग्राम में राजनीतिक रूप से भुनाया जाता है, लेकिन जनता को वे अभी तक राहत नहीं दिला पाए हैं। गुरुग्राम व मानेसर नगर निगम के क्षेत्र में आने वाले खेडक़ीदौला टोल हटाने की उम्मीद बार-बार जगती है और बुझ जाती है।

संबंधित सामग्री

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर गंभीर

देश

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर गंभीर

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार टोयोटा कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।

स्पेन के यूजेनियो चकारा ने हीरो इंडियन ओपन 2026 में बढ़त हासिल की

खेल

स्पेन के यूजेनियो चकारा ने हीरो इंडियन ओपन 2026 में बढ़त हासिल की

गोल्फ चैंपियन यूजेनियो चकारा ने हीरो इंडियन ओपन 2026 के दूसरे राउंड में अपनी बढ़त बनाई, कई भारतीय खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में उभरे।

यूजेनियो चकारा ने हीरो इंडियन ओपन 2026 में बढ़त बनाई

खेल

यूजेनियो चकारा ने हीरो इंडियन ओपन 2026 में बढ़त बनाई

स्पेन के यूजेनियो चकारा ने हीरो इंडियन ओपन 2026 के दूसरे राउंड में बढ़त बना ली है, कुल स्कोर आठ-अंडर 136 रहा।