हनीट्रेप में फंसकर गाड़ी छीनने के मामले में दो दोषियों को सजा

हिसार में हनीट्रेप का खुलासा

हनीट्रेप में फंसकर गाड़ी छीनने के मामले में दो दोषियों को सजा

हिसार में हनीट्रेप के जरिए गाड़ी छीनने के मामले में दो लोगों को 10-10 साल की सजा सुनाई गई। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

हनीट्रेप में फंसकर गाड़ी छीनने के मामले में दो दोषियों को सजा

हिसार/हांसी, (हि.स.) हनीट्रप में फंसाकर एक व्यक्ति से गाड़ी छीनने के मामले में अदालत ने दो दोषियों को 10-10 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत नेे दोनों पर 50-50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने पर अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अदालत ने जींद के मनीष व गुरमीत को शनिवार को दोषी करार दिया था जबकि इस मामले में तीन आरोपियों को बरी कर दिया था। दोषियों को सोमवार को सजा सुनाई गई। अदालत में चले मामले के अनुसाार शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में पांच जुलाई 2021 को पीड़ित के बयान पर एक युवती समेत 5-6 अन्य के खिलाफ अपहरण करना, फिरौती मांगना, लूटपाट, षड़यंत्र रचने का केस दर्ज किया था। पुलिस को दी गई शिकायत में शहर के रहने वाले व्यक्ति ने बताया था कि उसका आटो मार्केट में दफ्तर है। एक युवती के साथ इंटरनेट पर चैटिंग होती थी। पांच जुलाई को युवती ने फोन कर कहा कि वह नागरिक अस्पताल के मोड पर है। उसके बाद उसे लेने के लिए चला गया। युवती ने गाड़ी में बैठने के बाद एक होटल में जाने की बात कहीं। वहां पर दोनों के बीच संबंध बने। बीस मिनट के बाद युवती ने कहा कि उसे कहीं जाना है। ऐसे में गाड़ी में बैठकर बरवाला चुंगी की तरफ आने लगे। रास्ते में युवती ने कहा कि उसे उल्टी आ रही है और गाड़ी रूकवा ली। इसी दौरान दो गाड़ी उसकी गाड़ी के पीछे आकर रूकी जिस पर टैक्सी नंबर की प्लेट लगी हुई थी। चार युवक उसकी गाड़ी में आकर बैठ गए, फिर एक युवक ने मेरा पर्स निकाल लिया, उसमें पांच हजार रुपये थे। फिर मुझे बरवाला और सुरेवाला चौक की तरफ ले गए। युवकों ने कहा कि परिजनों के पास फोन करके 30 लाख रुपये मंगवाओं नहीं तो जान से मारकर नहर में फेंक देंगे। उनके कहने पर घर पर फोन किया और युवकों को कहा कि पांच-छह लाख रुपये का इंतजाम हो पाया है। रुपये मेरे दफ्तर पर चलने के बाद मिलेेंगे। फिर चारों युवक शहर की तरफ गाड़ी लेकर चल पड़े। रास्ते में दो युवक बरवाला चुंगी के पास उतर गए और दो युवक दफ्तर में आए। वहां पर मेरा बेटा और उसके दोस्त बैठे हुए थे। अपहरण करने वाले युवक ने रुपये मांगे तो देने से इंकार कर दिया। इसी दौरान दोनों युवक मेरी गाड़ी लेकर फरार हो गए थे। इसी मामले में अदालत ने दोनों दोषियों को यह सजा सुनाई है।

संबंधित सामग्री

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओं की मौत पर जताया दुख

दिल्ली

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओं की मौत पर जताया दुख

उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

हिसार : रोडवेज कर्मचारियों ने रोका बसों का संचालन, धरना देकर की नारेबाजी

हरियाणा

हिसार : रोडवेज कर्मचारियों ने रोका बसों का संचालन, धरना देकर की नारेबाजी

हिसार के रोडवेज कर्मचारी पिछले 56 दिनों से शिकायतों को दूर करने के लिए धरने पर हैं। शुक्रवार सुबह, उन्होंने दो दिवसीय हड़ताल की शुरुआत की और बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया है। कर्मचारियों ने प्रशासन से बातचीत के प्रयास करते हुए अपनी मांगों को आगे बढ़ाया।

Over 800 People Missing in Delhi in First Half of January 2026

प्रदेश

Over 800 People Missing in Delhi in First Half of January 2026

In the first 15 days of January 2026, over 800 people have gone missing in Delhi, leaving citizens deeply concerned. The issue of missing persons is not new in the city.