नारनौल में कांग्रेस नेता को भेजा गया 78 करोड़ का बिजली बिल

78 करोड़ का बिजली बिल भेजा

नारनौल में कांग्रेस नेता को भेजा गया 78 करोड़ का बिजली बिल

नारनौल में यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान को 78 करोड़ 92 लाख का बिजली बिल भेजा गया। विभाग ने मानी सॉफ्टवेयर की तकनीकी गड़बड़ी।

नारनौल में कांग्रेस नेता को भेजा गया 78 करोड़ का बिजली बिल

नारनाैल, 04 अप्रैल (हि.स.)। नारनौल में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान के घर 78 करोड़ 92 लाख रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया। मोबाइल पर बिल का मैसेज आते ही उपभोक्ता के होश उड़ गए। मामले को लेकर संबंधित उपभोक्ता ने सरकार पर जानबूझकर परेशान करने का आरोप भी लगाया है।
               यूथ कांग्रेस जिला प्रधान पुनीत बुलाना ने शनिवार को बताया कि वह गांव हसनपुर के निवासी हैं और उनके घर 10 किलोवाट का एनडीएस कनेक्शन उनकी मां बिमला देवी के नाम पर है। इस कनेक्शन से पहले आटा चक्की चलाई जाती थी, लेकिन पिछले दो साल से यह बंद पड़ी है।उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनके मोबाइल पर बिजली विभाग का मैसेज आया, जिसमें छह माह का बिल 78 करोड़ 92 लाख 75 हजार 697 रूपये दर्शाया गया। बिल में अप्रैल 2026 की बिलिंग अवधि दिखाई गई है, जबकि मीटर रीडिंग केवल छह दिन (15 मार्च से 21 मार्च 2026) की दर्ज है। बिल में ऊर्जा शुल्क 71 करोड़ 69 लाख 95 हजार 908 और म्युनिसिपल टैक्स एक करोड़ 52 लाख 79 हजार 316 रूपये बताया गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बिल में कुल यूनिट नौ करोड़ 99 लाख 99 हजार 429 दर्शाई गई हैं, जो किसी भी सामान्य उपभोक्ता के लिए असंभव है। इससे पहले परिवार का बिजली बिल सामान्य ही आता रहा है। बिल की अंतिम तिथि आठ अप्रैल 2026 दी गई है।प्रारंभिक जांच में यह मामला सॉफ्टवेयर की तकनीकी गड़बड़ी या डाटा एंट्री की गलती माना जा रहा है। बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता शिवराज सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही बिल को संशोधित कर उपभोक्ता को राहत दी जाएगी।

संबंधित सामग्री

संवाद की बजाय राजनीतिक प्रचार पर आधारित था पीएम का दिल्ली विवि कार्यक्रम : खरगे

दिल्ली

संवाद की बजाय राजनीतिक प्रचार पर आधारित था पीएम का दिल्ली विवि कार्यक्रम : खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे बोले - इस तरह के प्रयासों की जरूरत तभी पड़ती है, जब सत्ता जनता की पहुंच से बाहर हो जाती है।

छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को सितंबर के बिल में लगेगा 13 प्रतिशत एफपीपीएएस शुल्क

देश

छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को सितंबर के बिल में लगेगा 13 प्रतिशत एफपीपीएएस शुल्क

एफपीपीएएस शुल्क का अर्थ फ्यूल एंड पावर परचेस एडजस्टमेंट सरचार्ज है, जो बिजली कंपनियों द्वारा ईंधन (कोयला, गैस आदि) और बिजली खरीद की वास्तविक लागत में उतार-चढ़ाव के आधार पर वसूला या समायोजित किया जाता

मोहाली में किसानों का 7 दिवसीय धरना शुरू, एमएसपी समेत कई मुद्दे उठाए

पंजाब

मोहाली में किसानों का 7 दिवसीय धरना शुरू, एमएसपी समेत कई मुद्दे उठाए

किसानों की प्रमुख मांगों में पंजाब के नदी जल से जुड़े पुराने समझौतों को रद्द करना और इस मुद्दे पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना शामिल है।

नारनाैल:मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत 

दुनिया

नारनाैल:मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत 

नारनौल शहर के महत्ता चौक के समीप राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान के पास शनिवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में करीब 30 वर्षीय युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।

नारनौल मंडी में सरसों के दाम एमएसपी से ऊपर, गेहूं की आवक शून्य

हरियाणा

नारनौल मंडी में सरसों के दाम एमएसपी से ऊपर, गेहूं की आवक शून्य

नारनौल में सरसों के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य से 400-500 रुपये अधिक हैं। गेहूं की आवक पहले दिन शून्य रही, जिससे किसान खुले बाजार की ओर झुके।