हिसार : राहुल गांधी पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या : वजीर पूनिया

नीट पेपर लीक का विरोध कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज

हिसार : राहुल गांधी पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या : वजीर पूनिया

कांग्रेस नेता वजीर सिंघ पूनिया ने कहा कि राहुल गांधी की प्रतिपक्षीय भूमिका को पुलिस बल द्वारा दबाया गया है

हिसार  राहुल गांधी पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या  वजीर पूनिया

हिसार, (हि.स.) वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं ऑल इंडिया राहुल गांधी कांग्रेस कमेटी के सदस्य वजीर सिंह पूनिया ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस सांसदों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कथित कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया है। वजीर सिंह पूनिया ने बुधवार काे कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका सत्ता से सवाल पूछने और जनता की आवाज़ को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाने की होती है। यदि सरकार जनप्रतिनिधियों की आवाज़ को पुलिस बल के सहारे दबाने का प्रयास करती है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से विरोध दर्ज कराने वाले सांसदों के साथ कथित धक्का-मुक्की, उन्हें बलपूर्वक रोकना और उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास लोकतंत्र की आत्मा को आहत करने वाला है। इतिहास ऐसे घटनाक्रमों को लोकतंत्र के काले अध्याय के रूप में याद रखेगा। कांग्रेस नेता पूनिया ने कहा कि राहुल गांधी लगातार किसानों, युवाओं, बेरोजगारों, गरीबों और वंचित वर्गों की आवाज़ को देश की संसद में उठाते रहे हैं। ऐसे जननेता को निशाना बनाकर सरकार यह संदेश देना चाहती है कि जो भी सत्ता से सवाल पूछेगा, उसे दमन का सामना करना पड़ेगा। लेकिन कांग्रेस पार्टी न कभी झुकी है और न ही भविष्य में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई से पीछे हटेगी।

संबंधित सामग्री

दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी 

देश

दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी 

राहुल अपने दौरे के पहले दिन आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

जेपीएससी परीक्षा में धांधली पर भाजपा हमलावर, कहा- पेपर लीक नहीं लूट हुई है

दिल्ली

जेपीएससी परीक्षा में धांधली पर भाजपा हमलावर, कहा- पेपर लीक नहीं लूट हुई है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चार राज्यों में केवल तीन महिलाओं को मंत्री पद मिला है, जबकि केंद्रीय सरकार में महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व मिला है।

एआईएमआईएम के पूर्व प्रवक्ता सैयद आसिम वकार कांग्रेस में शामिल

दिल्ली

एआईएमआईएम के पूर्व प्रवक्ता सैयद आसिम वकार कांग्रेस में शामिल

सैयद आसिम वकार ने कहा कि अगर देश से सच्चा प्रेम है और भाजपा को सत्ता से हटाना है तो कांग्रेस के साथ आना जरूरी।

राहुल गांधी ने देश की विरासत का अपमान किया : योगी आदित्यनाथ

देश

राहुल गांधी ने देश की विरासत का अपमान किया : योगी आदित्यनाथ

सी.एम. ने राना बेनी माधव बख्श सिंह सभागार का लोकार्पण करके डाक टिकट भी जारी की।

राहुल गांधी का व्यवहार उद्दंड बालक जैसाः गिरिराज सिंह

दिल्ली

राहुल गांधी का व्यवहार उद्दंड बालक जैसाः गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के संसदीय भाषण पर हिंसक टिप्पणियों का आरोप लगाया, सांसद की गरिमा और मर्यादा को नुक्सान पहुंचाने के लिए आलोचना की।