यमुनानगर में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन सख्त, बिना ई-रवाना जब्ती के निर्देश

यमुनानगर में अवैध खनन पर सख्ती

यमुनानगर में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन सख्त, बिना ई-रवाना जब्ती के निर्देश

यमुनानगर में अवैध खनन और खनिज परिवहन पर प्रशासन ने निगरानी बढ़ाई। उपायुक्त प्रीति ने वाहन जब्ती के स्पष्ट निर्देश दिए और नियमित निरीक्षण का आदेश दिया है।

यमुनानगर में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन सख्त बिना ई-रवाना जब्ती के निर्देश

यमुनानगर, (हि.स.)। यमुनानगर में अवैध खनन और खनिज के गैरकानूनी परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर निगरानी तंत्र को और मजबूत किया है। उपायुक्त प्रीति ने स्पष्ट किया कि जिले में लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी पुलिस के साथ समन्वय कर सक्रिय रूप से मैदान में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि निगरानी के लिए 19 स्थायी नाके स्थापित किए गए हैं, जबकि 8 मोबाइल टीमें दिन-रात गश्त कर रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कोई भी वाहन बिना वैध ई-रवाना दस्तावेज के खनिज परिवहन करते पाया जाता है, तो उसे तत्काल जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन ने अवैध खनन पर पूर्ण रोक सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और ग्राम पंचायत स्तर तक जिम्मेदारियां तय की हैं। संबंधित क्षेत्रों के अधिकारी, कर्मचारी तथा सरपंचों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध खनन या स्वीकृत स्थानों के अलावा कहीं अन्यत्र खनन की गतिविधि सामने आती है और इसकी सूचना समय पर संबंधित अधिकारियों को नहीं दी जाती, तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी व्यक्तिगत रूप से जवाबदेह होंगे तथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि केवल प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थलों पर ही नियमों के तहत खनन की अनुमति है। इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य स्थान पर खनन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
 

संबंधित सामग्री

दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी 

देश

दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी 

राहुल अपने दौरे के पहले दिन आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

 दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को फौरन सील करने के निर्देश

दिल्ली

 दिल्ली में पांचवीं मंजिल वाले भवनों को फौरन सील करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने आसपास के पीजी एवं भवनों की भी सघन जांच करने को कहा है।

कोलकाता में तृणमूल सांसद के उर्दू अखबार के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी

देश

कोलकाता में तृणमूल सांसद के उर्दू अखबार के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी

पश्चिम बंगाल में सरकार के बदलने के बाद ईडी की सक्रियता बढ़ी है, जिससे भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं पर जांच तेजी से चल रही है।

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने एक्सपायर्ड जूस और बासी मिठाइयां पकड़ीं

देश

खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने एक्सपायर्ड जूस और बासी मिठाइयां पकड़ीं

दुकानदारों और रेस्तरां संचालकों को आगामी 7 दिनों के भीतर साफ-सफाई और निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिमाचल में 3 वर्ष में अवैध खनन के 13,000 से अधिक मामले

हिमाचल

हिमाचल में 3 वर्ष में अवैध खनन के 13,000 से अधिक मामले

यह जानकारी शाहपुर से कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया की ओर से विधानसभा में पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी है।