अल्कोहल सेवन से लिवर पर होने वाले खतरनाक असर और लक्षण

अल्कोहल का लिवर पर असर

अल्कोहल सेवन से लिवर पर होने वाले खतरनाक असर और लक्षण

अल्कोहल का लिवर पर असर पड़ता है, जिससे लिवर सिरोसिस और फेलियर का खतरा बढ़ता है। डॉक्टर अर्पित सैनी ने तीन मुख्य लक्षण बताए जो लिवर डैमेज का संकेत हैं।

अल्कोहल सेवन से लिवर पर होने वाले खतरनाक असर और लक्षण

लिवर खराब होने के लक्षण |

अल्कोहल का असर लिवर पर सबसे ज्यादा होता है। ज्यादा शराब पीने से लिवर पर स्कार होने लगते हैं। ये लिवर के ऊपर घाव जैसे बन जाते हैं जिससे लिवर सिरोसिस और लंबे समय में लिवर फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। भले ही आप कभी-कभी या कम मात्रा में शराब का सेवन करते हों, लेकिन ये लिवर के लिए हानिकारक ही है। इंस्टाग्राम पर डॉक्टर अर्पित सैनी ने बताया कि अगर शरीर में ये तीन लक्षण दिखाई दें तो समझ लें कि शराब लिवर पर बुरा असर डाल रही है और इसे तुरंत छोड़ देना ही आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा।

शराब से लिवर पर असर, ये लक्षण हैं खतरनाक 

सुबह उठकर भारीपन महसूस होना- अगर आपने रात में थोड़ी सी भी शराब पी हो और सुबह उठकर आपका सिर भारी है। एनर्जी एकदम लो महसूस हो रही है। किसी भी काम को करने का मन नहीं हो रहा है। उल्टी और उबकाई जैसी महसूस होना। शरीर में दर्द और शरीर में कमजोरी महसूस हो रही है, तो ये ठीक नहीं है। अगर ये लक्षण आपको महसूस हो रहे हैं तो ये अर्ली लिवर फेलियर के लक्षण हैं। इसका मतलब है कि आपके लिवर का डिसफंक्शन शुरू हो चुका है और आपको अपने अल्कोहल को तुरंत बंद कर देना चाहिए।

पेट की समस्या बहुत बढ़ रही है- दूसरा लक्षण है अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत ज्यादा बढ़ रही हैं जैसे कि पेट में दर्द, उल्टी, उबकाई, पेट भारी रहना, पेट में गैस, डकार बहुत आने जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो इसका मतलब है कि शराब आपकी गट लाइन को प्रभावित कर रही है। इसलिए अल्कोहल का सेवन बिल्कुल बंद कर दें।

नींद टूट-टूट कर आती है- अगर रात में नींद टूट-टूट कर आती है। पूरी डीप स्लीप नहीं ले पाते हैं। बहुत लेजीनेस महसूस करते हैं बहुत थकान महसूस करते हैं। रात को जल्दी नींद नहीं आती है। बिना पीए नींद नहीं आती है तो समझ लें कि अल्कोहल पर आपकी निर्भरता बढ़ती जा रही है। ऐसे में आपको तुरंत अपने अल्कोहल इनटेक को बंद कर देना चाहिए।

संबंधित सामग्री

जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत, 8 गंभीर मरीज बीएमसी रैफर

देश

जहरीली शराब पीने से 11 लोगों की मौत, 8 गंभीर मरीज बीएमसी रैफर

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने पिछले 24 से 48 घंटे में किसी भी तरह की शराब का सेवन किया है, वे लक्षण नहीं होने पर भी एहतियात के तौर पर स्क्रीनिंग कराएं।

आबकारी विभाग की छापेमारी में लाखों रुपए की सिक्किम शराब जब्त

देश

आबकारी विभाग की छापेमारी में लाखों रुपए की सिक्किम शराब जब्त

शराब की अनुमानित बाजारी कीमत 10 लाख रुपए बताई गई है। छापेमारी के बाद गोदाम सील कर दिया गया।

हिमाचल में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, आईजीएमसी में तोड़ा दम

हिमाचल

हिमाचल में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, आईजीएमसी में तोड़ा दम

अस्पताल प्रशासन ने तेज बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श की सलाह दी है।

भावनगर में जहरीली शराब से 3 की मौत, 17 अस्पताल में भर्ती

देश

भावनगर में जहरीली शराब से 3 की मौत, 17 अस्पताल में भर्ती

जिला कलैक्टर के अनुसार फिलहाल सिविल अस्पताल में 8 और निजी अस्पतालों में 9 मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

एक्साइज डिपार्टमेंट और पुलिस की जॉइंट टीम ने तरनतारन में 3 भट्टियां और 4,000 लीटर लाहन जब्त किया

देश

एक्साइज डिपार्टमेंट और पुलिस की जॉइंट टीम ने तरनतारन में 3 भट्टियां और 4,000 लीटर लाहन जब्त किया

तरनतारन जिले में एक्साइज और पुलिस ने गुप्त स्रोतों पर आधारित कार्रवाई करी। संबधित गाँव पदार्थों के बाद जब्त किए गए अवैध शराब, लाहन की भट्टियाँ एवं सामग्री का दुरुपयोग