आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर दोषी अस्पतालों पर 1.16 करोड़ का जुर्माना

आयुष्मान योजना में अस्पतालों पर जुर्माना

आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर दोषी अस्पतालों पर 1.16 करोड़ का जुर्माना

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने 800 अस्पतालों का डिजिटल मानक पालन सुनिश्चित किया, लेकिन अनियमितता और दुरुपयोग के कारण 1.16 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया। 'जीरो टॉलरेंस' नीति से गढ़बड़ी करने वाले अस्पतालों को निलंबित या जुर्माने की चुकाई पर रोक लगाई गई है।

आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर दोषी अस्पतालों पर 116 करोड़ का जुर्माना

लखनऊ,  (हि.स.) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में साचीज द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रदेश में विशेष गुणवत्ता सुधार अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यूपी के 800 अस्पतालों को दिया गया प्रशिक्षण साचीज की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएच) से मान्यता प्राप्त प्रदेश के 800 अस्पतालों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के मानकों के अनुरूप प्रशिक्षित किया गया है। यह प्रशिक्षण राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान लखनऊ द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अस्पतालों को डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। साथ ही अस्पतालों की तकनीकी समस्याओं और शिकायतों का भी मौके पर समाधान किया गया, जिससे उनकी कार्यक्षमता और सेवा गुणवत्ता में सुधार हो सके।
         गड़बड़ी पर अस्पतालों पर लगाया गया 1.16 करोड़ का जुर्मानाइसके साथ ही साचीज ने अनियमितताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। योजना के तहत अवैध नकद वसूली, अपकोडिंग या अन्य वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में 'जीरो टॉलरेंस' की नीति लागू की जा रही है। साचीज की सीईओ ने बताया कि जिन अस्पतालों के खिलाफ जांच में शिकायतें सही पाई गई हैं, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक ऐसे अस्पतालों पर लगभग 1.16 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। इसमें से लगभग 60 लाख रुपये की वसूली भी की जा चुकी है। शेष राशि की वसूली सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अस्पतालों के भुगतान पर रोक लगा दी गई है।इसके अलावा, जो अस्पताल बार-बार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उन्हें योजना से निलंबित भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि साचीज केवल अस्पतालों की संख्या बढ़ाने पर नहीं, बल्कि ऐसे अस्पतालों का मजबूत नेटवर्क तैयार करने पर ध्यान दे रहा है जो गुणवत्ता, पारदर्शिता और मरीज-केंद्रित सेवाओं के मानकों पर खरे उतरें। इसी दिशा में केंद्र सरकार के अस्पतालों को भी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नेटवर्क से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। इससे प्रदेश के लाभार्थियों को और अधिक विशेषज्ञ एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

संबंधित सामग्री

दसवीं से बारहवीं कक्षा के 5 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट देगी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़

दसवीं से बारहवीं कक्षा के 5 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट देगी हरियाणा सरकार

इसके अलावा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के लिए 220 वॉट की ट्यूबलर टाइप लीड एसिड बैटरी की खरीद प्रक्रिया को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन; अब तक रुकवाए गए 5 बाल विवाह : डा. बलजीत कौर

चंडीगढ़

पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन; अब तक रुकवाए गए 5 बाल विवाह : डा. बलजीत कौर

कहीं आसपास बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत चाइल्ड हैल्पलाइन 1098 पर सूचित करें।

नजफगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने की समीक्षा

दिल्ली

नजफगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने की समीक्षा

अधिकारियों ने बताया कि इस केंद्र में हर महीने औसतन करीब 47 हजार मरीज ओपीडी में और 9 हजार मरीज एमरजैंसी में पहुंच रहे हैं।

1 जनवरी से छत्तीसगढ़ के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने पर करें काम : मंत्री जायसवाल

देश

1 जनवरी से छत्तीसगढ़ के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने पर करें काम : मंत्री जायसवाल

राज्य में अब तक 2.63 करोड़ नागरिकों के आयुष्मान भारत हैल्थ अकाऊंट बनाए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत का लक्ष्य लेकर 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर किया : केशव प्रसाद मौर्य

देश

प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत का लक्ष्य लेकर 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर किया : केशव प्रसाद मौर्य

'आयुष्मान भारत' और 'विकसित भारत' का सपना पाने में सफलता मिली, अब गाँवों को विकसित करना है। उम्मीदवारों ने वीबी-जीरामजी के समग्र संकल्प पर प्रतिबद्धता दिखाई