बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर पर्यटन के नाम पर लूट का आरोप लगाया

हिमाचल में पर्यटन के नाम पर लूट

बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर पर्यटन के नाम पर लूट का आरोप लगाया

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को लेकर चल रहे विवादों पर बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर सीधे लूट का आरोप लगाया है।

बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर पर्यटन के नाम पर लूट का आरोप लगाया

धर्मशाला, 04 (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने पर्यटन निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली के हालिया बयानों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के भीतर गहरी अंतर्कलह अब खुलकर सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि अब सरकार के नेता अपनी-अपनी छवि बचाने के लिए एक-दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें यह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि उनकी नीतियों के कारण प्रदेश की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर एचपीटीडीसी के होटल घाटे में होने की बात कही जा रही है और उनके नवीनीकरण के लिए सरकार से धन की मांग की जा रही है, वहीं दूसरी ओर उन्हीं होटलों को ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस के नाम पर निजी हाथों में सौंपने का निर्णय लिया जा रहा है। यह सीधा-सीधा विरोधाभास है, जो सरकार की नीयत और नीतियों दोनों पर सवाल खड़ा करता है। 
बिक्रम ठाकुर ने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश है। पहले सरकारी संपत्तियों को कमजोर किया जाता है, फिर उन्हें घाटे में दिखाकर निजी हाथों में सौंप दिया जाता है। इससे साफ है कि सरकार की प्राथमिकता जनहित नहीं बल्कि अपने चहेते लोगों को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मौजूदा एचपीटीडीसी होटल ही ठीक से संचालित नहीं हो पा रहे हैं, तो 250 करोड़ खर्च करने और नगरोटा में 180 करोड़ का 5 सितारा होटल बनाने की घोषणा का क्या औचित्य है? यह दर्शाता है कि सरकार केवल नई घोषणाओं के माध्यम से अपने करीबियों को फायदा पहुंचाने की योजना बना रही है। बिक्रम ठाकुर ने आरोप लगाया कि पुराने होटलों को लीज पर अपने लोगों को देना और नए प्रोजेक्ट्स के नाम पर ठेके अपने ठेकेदार मित्रों को दिलाना ही कांग्रेस सरकार का असली एजेंडा है। यह प्रदेश के संसाधनों की खुली लूट है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
बिक्रम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार और उसके विधायक मिलकर हिमाचल को दोनों हाथों से लूटने में लगे हुए हैं। सरकार के भीतर न कोई पारदर्शिता है और न ही कोई स्पष्ट नीति, केवल अपने-अपने क्षेत्रों को लाभ पहुंचाने की होड़ लगी हुई है।
बिक्रम ठाकुर ने सवाल उठाया कि आखिर क्यों केवल नादौन और नगरोटा जैसे क्षेत्रों में ही पर्यटन परियोजनाओं की घोषणाएं की जा रही हैं। क्या प्रदेश के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में पर्यटन की संभावनाएं नहीं हैं। यह स्पष्ट रूप से क्षेत्रीय भेदभाव को दर्शाता है।

संबंधित सामग्री

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दुबई में बिहार पवेलियन का किया उद्घाटन 

दुनिया

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दुबई में बिहार पवेलियन का किया उद्घाटन 

वैश्विक मंच पर बिहार की औद्योगिक और नीतिगत क्षमताओं का प्रदर्शन राज्य को अंतर्राष्ट्रीय निवेश मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी 

देश

दो दिवसीय दौरे पर कल रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी 

राहुल अपने दौरे के पहले दिन आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

6 प्रमंडलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

देश

6 प्रमंडलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

उन्होंने कहा कि जिला से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किए बिना किसी भी राजनीतिक लड़ाई को प्रभावी ढंग से नहीं लड़ा जा सकता।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू दिल्ली रवाना, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

हिमाचल

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू दिल्ली रवाना, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

हिमाचल से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं और लंबित मामलों पर चर्चा होने की संभावना है।

कोलकाता में तृणमूल सांसद के उर्दू अखबार के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी

देश

कोलकाता में तृणमूल सांसद के उर्दू अखबार के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी

पश्चिम बंगाल में सरकार के बदलने के बाद ईडी की सक्रियता बढ़ी है, जिससे भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं पर जांच तेजी से चल रही है।