हिमाचल के कई हिस्सों में भारी बारिश, 16 अगस्त तक अलर्ट, मंडी में 245 ट्रांसफार्मर बंद

हिमाचल में तेज बारिश, भूस्खलन खतरे में

हिमाचल के कई हिस्सों में भारी बारिश, 16 अगस्त तक अलर्ट, मंडी में 245 ट्रांसफार्मर बंद

हिमाचल प्रदेश में माैसम विभाग ने 16 अगसत तक कुछ स्थानों पर बारिश का दाैर जारी रहने का अनुमार जताया है।

हिमाचल के कई हिस्सों में भारी बारिश 16 अगस्त तक अलर्ट मंडी में 245 ट्रांसफार्मर बंद

शिमला, 10 अगस्त (हि.स.) हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बीती रात तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। आज और कल 11 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 14 से 16 अगस्त के बीच भी कई जगह भारी बारिश की चेतावनी है। लगातार बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है और कई सड़कें, बिजली ट्रांसफार्मर और पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। पिछले 24 घंटों में धर्मशाला में सबसे ज्यादा 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोलन जिले के अर्की में 50 मिलीमीटर, शिमला जिले के ठियोग में 40 मिलीमीटर, सिरमौर के पांवटा साहिब में 40 मिलीमीटर और शिमला में 40 मिलीमीटर बारिश हुई। मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में भी 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश का असर प्रदेश की सड़कों और बिजली व्यवस्था पर भी दिख रहा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के सोमवार सुबह तक के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में भूस्खलन के कारण 124 सड़कें बंद हैं। 255 बिजली ट्रांसफार्मर और 17 पेयजल परियोजनाएं भी प्रभावित हैं। हिमाचल में इस मानसून सीजन में बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 155 लोगों की मौत हो चुकी है। मानसून 30 जून को प्रदेश में पहुंचा था। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के 30 जून से अब तक के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश को करीब 835 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कुल 155 मौतों में 87 लोगों की जान सड़क हादसों में गई है। भूस्खलन से 14 लोगों की मौत हुई है। अचानक आई बाढ़ यानी फ्लैश फ्लड से एक व्यक्ति की मौत हुई है। बहने से चार लोगों की जान गई है। बिजली का करंट लगने से छह लोगों की मौत हुई है। पहाड़ी से फिसलने, पेड़ से गिरने और दूसरे बारिश से जुड़े हादसों में 23 लोगों की मौत हुई है।

संबंधित सामग्री


हिमाचल के सात जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, 9 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी

हिमाचल

हिमाचल के सात जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, 9 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में अगस्त के 4 से 9 तक लगातार मौसम बदले जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में 24 घंटे का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में भारी बारिश का कहर, चंबा सबसे ज्यादा प्रभावित, दो दिन ऑरेंज अलर्ट, 179 सड़कें बंद

हिमाचल

हिमाचल में भारी बारिश का कहर, चंबा सबसे ज्यादा प्रभावित, दो दिन ऑरेंज अलर्ट, 179 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में प्रारंभिक अलर्ट के बावजूद तेज़ बारिश ने भूस्खलन और फ्लैशफ्लड का खतरा बढ़ा दिया। चम्बा जिले में सारी रात बनी रेग्यूलर विस्वास्कार, जिसमें 140 मिमी की मात्रा रिकॉर्ड हुई। राजधानी शिमला को भी गंभीर प्रभावित किया।

हिमाचल में रेड अलर्ट के बीच बारिश जारी, कई जिलों में स्कूल बंद, भूस्खलन से सड़कें और एनएच प्रभावित

हिमाचल

हिमाचल में रेड अलर्ट के बीच बारिश जारी, कई जिलों में स्कूल बंद, भूस्खलन से सड़कें और एनएच प्रभावित

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश चल रही है। आईएमडी ने चम्बा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और सिरमौर जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। भूस्खलन से प्रभावित शिमला के कई क्षेत्रों में 16 सड़के बंद हैं।

हिमाचल में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चार जिलों में शिक्षण संस्थान बंद, 25 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल

हिमाचल में भारी बारिश का रेड अलर्ट, चार जिलों में शिक्षण संस्थान बंद, 25 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम

आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी, कांगड़ा, चंबा और सिरमौर जिलों पर दो दिनों तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। शिक्षण संस्थानों को बंद रखने की सलाह दी गई। हालांकि, हाल के 24 घंटों में हल्की बारिश ही हुई

हिमाचल में अगले चार दिन मौसम रहेगा खराब, 18-19 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल

हिमाचल में अगले चार दिन मौसम रहेगा खराब, 18-19 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों में मौसम खराब रहने की आशंका है। 18-19 जुलाई को कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। रातोरात बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्राधिकरण तत्पर हैं।