नीट पेपर लीक ने लाखों युवाओं के सपने तोड़े : मुख्यमंत्री सुक्खू

नीट परीक्षा के पेपर लीक की घटना

नीट पेपर लीक ने लाखों युवाओं के सपने तोड़े : मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमाचल प्रदेश की मुख्यमंत्री सुक्खू ने नीट परीक्षा के पेपर लीक होने से पीड़ित युवाओं का विरोध किया और सरकार की विश्वसनीयता पर प्रश्न उठाए


नीट पेपर लीक ने लाखों युवाओं के सपने तोड़े  मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला, (हि.स.) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि नीट परीक्षा के पेपर लीक की घटना ने देशभर के लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ दिया है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखना सरकारों की जिम्मेदारी है और ऐसी घटनाएं छात्रों का भरोसा कमजोर करती हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को शिमला स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में युवा कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' अभियान की शुरुआत के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर जनसंपर्क कार्यक्रम और विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा और शिक्षा व रोजगार से जुड़े सवालों पर जनजागरण किया जाएगा। सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना से हिमाचल के युवाओं में सेना भर्ती को लेकर पहले जैसा उत्साह नहीं रहा है। उनके अनुसार पहले बड़ी संख्या में प्रदेश के युवा सेना में भर्ती होते थे, लेकिन चार वर्ष की सेवा अवधि वाले मॉडल ने इस रुझान को प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुलिस और अन्य विभागों में नियमित पदों पर पारदर्शी भर्ती कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस भर्ती परीक्षा और तत्कालीन कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए थे और उनकी खरीद-फरोख्त हुई थी। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए राज्य चयन आयोग का गठन किया गया है। 
            उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है। उनके अनुसार वर्ष 2021 में गुणवत्ता शिक्षा के मामले में हिमाचल 21वें स्थान पर था और अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने दावा किया कि आधुनिक सीबीएसई स्कूल खोले जा रहे हैं और शिक्षकों की नियुक्तियां की जा रही हैं। उनका कहना था कि हिमाचल जल्द ही शिक्षा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को भी मजबूत कर रही है। मेडिकल कॉलेजों में 3 टेस्ला एमआरआई मशीनें लगाई जा रही हैं और रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्राकृतिक खेती से पैदा फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है। साथ ही गाय का दूध 61 रुपये और भैंस का दूध 71 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीदा जा रहा है।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

देश

छत्तीसगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

वह प्रदेश से इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित होने वाली एकमात्र शिक्षिका हैं।

सांसद मालविंदर कंग ने की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान की समीक्षा

पंजाब

सांसद मालविंदर कंग ने की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान की समीक्षा

सांसद कंग ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान से जुड़े समन्वयकों, कार्यकारी अधिकारियों, बीडीपीओ और जिला पुलिस अधिकारियों से अभियान के क्रियान्वयन एवं इसकी प्रगति संबंधी विस्तृत फीडबैक ली।

जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में दीवार पर फिर लिखे वामपंथी नारे

देश

जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में दीवार पर फिर लिखे वामपंथी नारे

ए. बी. वी. पी. छात्र संगठन का आरोप है कि यह नया दीवार लेखन नक्सलपंथियों द्वारा किया गया है।

अशोकनगर का कच्चा तेल हल्दिया रिफाइनरी में होगा शोधित

देश

अशोकनगर का कच्चा तेल हल्दिया रिफाइनरी में होगा शोधित

तेल का हल्दिया में शोधन होने से पश्चिम बंगाल में औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद

 मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 866 नौजवानों को सौंपे सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र

पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 866 नौजवानों को सौंपे सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र

स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान