हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता से येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, 185 सड़के बंद

हिमाचल में भारी बारिश के अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता से येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, 185 सड़के बंद

हिमाचल प्रदेश में अगस्त 9 से 14 तक बारिश को लेकर मौसम विभाग ने भारी और अत्यधिक बारिश के अलर्ट जारी किए हैं।

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता से येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी 185 सड़के बंद

शिमला, (हि.स.) हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता बनी हुई है और अगले छह-सात दिनों तक बारिश से राहत के आसार कम हैं। मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 10 और 11 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। बाकी दिनों में येलो अलर्ट रहेगा। बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन से 185 सड़कें बंद हैं और बिजली व पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है और येलो अलर्ट है। 9 अगस्त को भी अलग-अलग जगह भारी बारिश के साथ येलो अलर्ट रहेगा। 10 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 11 अगस्त को भी भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 12, 13 और 14 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना के साथ येलो अलर्ट रहेगा। विभाग ने बारिश के दौरान भूस्खलन और अचानक पानी बढ़ने वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
 
संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू दिल्ली रवाना, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

हिमाचल

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू दिल्ली रवाना, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

हिमाचल से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं और लंबित मामलों पर चर्चा होने की संभावना है।

हिमाचल विधानसभा के आखिरी दिन चार विधेयक पारित

हिमाचल

हिमाचल विधानसभा के आखिरी दिन चार विधेयक पारित

पारित विधेयकों को अब राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।

हिमाचल में 3 वर्ष में अवैध खनन के 13,000 से अधिक मामले

हिमाचल

हिमाचल में 3 वर्ष में अवैध खनन के 13,000 से अधिक मामले

यह जानकारी शाहपुर से कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया की ओर से विधानसभा में पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी है।

लॉटरी शुरू करने के फैसले से नाखुश भाजपा विधायक, विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन

हिमाचल

लॉटरी शुरू करने के फैसले से नाखुश भाजपा विधायक, विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन

हिमाचल पहले ही नशे की समस्या से जूझ रहा है। चिट्टा गांव-गांव तक पहुंच चुका है। ऐसे समय में लॉटरी शुरू होने से लोगों में एक और तरह की लत बढ़ने का खतरा है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में 3 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, संख्या 15 पहुंची

हिमाचल

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में 3 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, संख्या 15 पहुंची

समारोह में विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल, हाईकोर्ट के न्यायाधीश, वरिष्ठ न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे