शिमला, 31 अगस्त (हि.स.) : जिला शिमला के चौपाल उपमंडल के नेरवा थाना क्षेत्र में हाडेऊ नाला के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा में एक महिला की माैत हाे गई, जबकि चार लाेग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार ऑल्टो कार (HP-08A-8604) हाडेऊ नाला के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चालक की पत्नी निट्टू को गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेरवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार चालक नरेश, उसकी बेटी कायरा, रेवता देवी और रितिक मंता भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। नेरवा के हिराह निवासी रितिक मंता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) और 106(1) के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ मामले से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया।