हिमाचल में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, आईजीएमसी में तोड़ा दम

अब तक स्वाइन फ्लू के 8 मामले आ चुके हैं सामने

हिमाचल में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत, आईजीएमसी में तोड़ा दम

अस्पताल प्रशासन ने तेज बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श की सलाह दी है।

हिमाचल में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत आईजीएमसी में तोड़ा दम

शिमला, 30 अगस्त (हि.स.) : हिमाचल प्रदेश में स्वाइन फ्लू से 64 वर्षीय मरीज की मौत हो गई है। मरीज का इंदिरा गांधी मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी), शिमला में उपचार चल रहा था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीज पहले से फेफड़ों की गंभीर बीमारी और निमोनिया समेत कई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से पीड़ित था। मृतक की पहचान रामाशीष राम के रूप में हुई है। वह बिलासपुर सदर के साईं डोभा के रहने वाले थे। उन्हें 13 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 29 अगस्त को उनकी स्वाइन फ्लू की जांच पॉजिटिव आई थी। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी और उपचार के बावजूद रविवार सुबह करीब 6 बजकर 46 मिनट पर उनकी मौत हो गई। अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार मरीज को पहले से इंटरस्टिशियल लंग डिजीज (आईएलडी) और फेफड़े के निचले हिस्से में निमोनिया था। इसके अलावा उनकी मैडीकल स्थिति से जुड़ी अन्य जटिलताएं भी दर्ज थीं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इन गंभीर बीमारियों और अन्य जटिलताओं ने भी मरीज की स्थिति को गंभीर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राहुल राव ने कहा कि मरीज की मौत को केवल स्वाइन फ्लू संक्रमण से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। मरीज पहले से गंभीर फेफड़ों की बीमारी, निमोनिया और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से पीड़ित था। इन बीमारियों के साथ उपचार के दौरान सामने आई जटिलताओं को भी मृत्यु के कारणों के संदर्भ में देखा जाना जरूरी है। अस्पताल प्रशासन ने लोगों से स्वाइन फ्लू और इन्फ्लुएंजा के लक्षणों को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। तेज बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा गया है। बुजुर्गों और पहले से फेफड़ों या अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अस्पताल ने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने, खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकने तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार लेने की अपील की है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू से संक्रमित 8 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें चार मामले टांडा मैडीकल कॉलेज, दो मामले आईजीएमसी शिमला और दो मामले मंडी जिले में सामने आए हैं।

संबंधित सामग्री

हिमाचल प्रदेश में पिघल रहे ग्लेशियर, जलविद्युत उत्पादन पर पड़ेगा असर

हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में पिघल रहे ग्लेशियर, जलविद्युत उत्पादन पर पड़ेगा असर

हिमाचल प्रदेश में जलविद्युत परियोजनाओं पर ग्लेशियर की क्षति को लेकर चिंता जारी है। अध्ययन से पता चलता है कि सतलुज बेसिन के सभी ग्लेशियर लगातार पिघला रहे हैं, जिससे नदियों में पानी का प्रवाह और प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ सकता है.


शिमला में सेब ढुलाई की दरें तय, अधिक किराया वसूलने पर होगी कानूनी कार्रवाई

हिमाचल

शिमला में सेब ढुलाई की दरें तय, अधिक किराया वसूलने पर होगी कानूनी कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सेब सीजन के दौरान ढुलाई को लेकर प्रशासन ने वर्ष 2026 के लिए परिवहन दरें तय कर दी हैं।

खेल और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा हिमाचल : रोहित ठाकुर

खेल

खेल और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा हिमाचल : रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नई शिलाई कबड्डी छात्रावास का शुभारंभ किया। उद्घाटन में उद्योग मंत्री हरषवर्धन चौहान भी मौजूद रहे और क्षेत्रीय प्रतिभाशाली युवाओं को उत्कृष्ट खेती के लिए प्रशंसित किया। इस छात्रावास के माध्यम से प्रदेश की बिजनेस एवं खेल क्षमता को बढ़ावा मिलने का लक्ष्य रखा गया है।