नूरपुर पुलिस ने की अपराधों की समीक्षा, दिए निर्देश

नूरपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक

नूरपुर पुलिस ने की अपराधों की समीक्षा, दिए निर्देश

नूरपुर पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें लंबित मामलों और अपराध रोकथाम पर चर्चा हुई।

नूरपुर पुलिस ने की अपराधों की समीक्षा दिए निर्देश

धर्मशाला, 06 (हि.स.) पुलिस जिला नूरपुर की मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी तथा पुलिस जिला नूरपुर के तहत आने वाले थानों के एसएचओ एवं पुलिस चौकियों के प्रभारियों ने भाग लिया।बैठक के दौरान जिले की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त लंबित मामलों, अनुसंधान की गुणवत्ता, एनडीपीएस मामलों की समीक्षा, मामलों की वित्तीय जांच, पीआईटी एनडीपीएस के प्रस्तावों तथा खनन अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामलों एवं चालानों पर गहन चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक नूरपुर द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे मामलों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें तथा अनुसंधान की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाएं। उन्होंने अधिकारियों को पेशेवर कार्यशैली अपनाने तथा जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए भी निर्देशित किया।इसके साथ ही अधिकारियों को नशा उन्मूलन, यातायात प्रबंधन, अपराध रोकथाम एवं जनसहयोग को बढ़ावा देने हेतु और अधिक प्रभावी कदम उठाने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संबंधित सामग्री

गैंगस्टरां ते वार' के 200 दिनों के दौरान  पुलिस ने 990 अवैध हथियार, 774 किलोग्राम हेरोइन और 15 हैंड ग्रेनेड किए बरामद

चंडीगढ़

गैंगस्टरां ते वार' के 200 दिनों के दौरान पुलिस ने 990 अवैध हथियार, 774 किलोग्राम हेरोइन और 15 हैंड ग्रेनेड किए बरामद

पंजाब पुलिस के 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान ने संगठित अपराध के खिलाफ निरंतर कार्रवाई के 200 दिन पूरे किए; 1.09 लाख से अधिक छापेमारी, 1,532 फरार अपराधी गिरफ्तार

मोहाली में 6 गैर-कानूनी माइनिंग साइट की पहचान; अलग-अलग मामलों में FIR दर्ज

पंजाब

मोहाली में 6 गैर-कानूनी माइनिंग साइट की पहचान; अलग-अलग मामलों में FIR दर्ज

 पंजाब माइंस एंड जियोलॉजी डिपार्टमेंट ने जिले में गैर-कानूनी माइनिंग के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है और जुलाई महीने में छह गैर-कानूनी माइनिंग साइट की पहचान करके सख्त कार्रवाई की है।

ईसाई बन चुके 47 लोगों ने फिर अपनाया सनातन धर्म

धर्म

ईसाई बन चुके 47 लोगों ने फिर अपनाया सनातन धर्म

खटीमा गाँव में ईसाईकरण किए जाने के बाद अब 153 परिवार सावन माह से पवित्र हवन-यज्ञ के माध्यम से वापसी कर रहे हैं। धर्मांतरण कानून के दबाव में थारू जनजाति ने स्वेच्छा से धर्म लौटाया। सरकारी कार्रवाइ से उनके जातीय प्रमाण पत्र भी रद्द किए जा रहे


कुल्लू में 11.1 ग्राम चिट्टे के साथ युवक व युवती गिरफ्तार

हिमाचल

कुल्लू में 11.1 ग्राम चिट्टे के साथ युवक व युवती गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश की सरकार के चिट्टा-मुक्त अभियान तहत एक विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने कुल्लू जिले में औट थाना गावनगाई के गांव में एक घर पर चिट्टा नशे के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।