हिमाचल हाईकोर्ट ने संजौली मस्जिद मामले की सुनवाई चार सप्ताह तक टाली

संजौली मस्जिद मामला टला

हिमाचल हाईकोर्ट ने संजौली मस्जिद मामले की सुनवाई चार सप्ताह तक टाली

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने संजौली मस्जिद मामले की सुनवाई चार सप्ताह के लिए टाल दी है। निचली मंज़िलों को छोड़कर ऊपरी मंज़िलें गिराई गईं।

हिमाचल हाईकोर्ट ने संजौली मस्जिद मामले की सुनवाई चार सप्ताह तक टाली

शिमला, (हि.स.)। राजधानी शिमला में बहुचर्चित संजौली मस्जिद से जुड़े मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद तय की है। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान नगर निगम शिमला की ओर से अदालत में अनुपालना रिपोर्ट पेश की गई। इसमें बताया गया कि मस्जिद की निचली दो मंज़िलों को छोड़कर ऊपर बनी अतिरिक्त मंज़िलों को गिरा दिया गया है। इस मामले की सुनवाई न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत में हुई। अदालत ने रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए कहा कि मामले पर आगे विचार चार सप्ताह बाद किया जाएगा और उसी समय अगली सुनवाई होगी। इससे पहले हाईकोर्ट ने नगर निगम शिमला और जिला अदालत शिमला के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें मस्जिद की निचली दो मंज़िलों को गिराने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि अदालत ने ऊपरी मंज़िलों को गिराने के आदेश में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया था। अदालत ने यह भी कहा था कि याचिकाकर्ता नगर निगम को दिए गए अपने आश्वासन के अनुसार कार्रवाई करे। इस आश्वासन में खुद ही निचली दो मंज़िलों को छोड़कर बाकी अतिरिक्त निर्माण हटाने की बात कही गई थी। नगर निगम शिमला की ओर से अदालत में यह भी कहा गया था कि मस्जिद के निर्माण के लिए मस्जिद कमेटी या वक्फ बोर्ड को कभी अनुमति नहीं दी गई थी। इसलिए निगम के अनुसार यह निर्माण केवल अनधिकृत ही नहीं बल्कि अवैध है। वहीं, इस मामले में वक्फ बोर्ड की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि संजौली की यह मस्जिद करीब 100 साल पुरानी है और इसे ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का बताया गया है।
             गौरतलब है कि 30 अक्तूबर 2025 को शिमला जिला अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए नगर निगम शिमला के आयुक्त कोर्ट के आदेश को सही ठहराया था। जिला अदालत ने मस्जिद की निचली दोनों मंज़िलों को भी अवैध करार देते हुए उन्हें 31 दिसंबर 2025 तक गिराने के निर्देश दिए थे।

संबंधित सामग्री

शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार

हिमाचल

शिमला में चिट्टा और एमडीएम ड्रग सहित 2 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास गश्त के दौरान सूचना के आधार पर दोनों को दबोच लिया।

शिमला के मंदिरों में 'जय श्री कृष्णा जय श्री राधे'

हिमाचल

शिमला के मंदिरों में 'जय श्री कृष्णा जय श्री राधे'

हिमाचल की राजधानी शिमला में जन्माष्टी के उपलक्ष्य में मंदिर खूबसूरत ढंग से सजाए गए हैं। भक्तजन श्रीकृष्ण भजन गायन करके मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे हैं।

अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर सेवानिवृत्त कर्मचारी : राजीव बिंदल

हिमाचल

अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर सेवानिवृत्त कर्मचारी : राजीव बिंदल

हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारी शिमला पहुंचकर विधानसभा के बाहर अपनी जायज मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

मिट्टी बही, हवा में झूली पटरी; कालका-शिमला हैरीटेज ट्रैक पर रेल सेवा बाधित

हिमाचल

मिट्टी बही, हवा में झूली पटरी; कालका-शिमला हैरीटेज ट्रैक पर रेल सेवा बाधित

रविवार को कालका-शिमला के बीच चलने वाली सभी 10 टॉय ट्रेनें रद्द कर दी गईं। शिमला रेलवे स्टेशन के अधीक्षक संजय गेवार ने ट्रेनों के रद्द होने की पुष्टि की है।

3 अंतर्राज्यीय नशा नैटवर्क का पर्दाफाश; अबू धाबी भागने की फिराक में आरोपी एयरपोर्ट से काबू

हिमाचल

3 अंतर्राज्यीय नशा नैटवर्क का पर्दाफाश; अबू धाबी भागने की फिराक में आरोपी एयरपोर्ट से काबू

नशा तस्करी के संबंध में कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने जहां आरोपियों को काबू किया, वहीं नशा भी बरामद किया है।