श्रावण संक्रांति पर भक्तिमय हुआ सिरमौर, जिलाभर में देवी-देवताओं के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

हरियाली संक्रांति में सिरमौर की भावना

श्रावण संक्रांति पर भक्तिमय हुआ सिरमौर, जिलाभर में देवी-देवताओं के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

श्रावण संक्रांति (हरियाली संक्रांति) के अवसर पर गोरखपुर-उत्तर प्रदेश के सिरमौर जिले में धार्मिक उत्सव मनाया गया। जिला भर में दर्शनार्थियों की भेड़ उमड़ती रही और मन्दिरों में विशेष हवन यज्ञ किए गए, जहाँ देवताओं को अनाज सहित उपहार पचासे


श्रावण संक्रांति पर भक्तिमय हुआ सिरमौर जिलाभर में देवी-देवताओं के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

नाहन, (हि.स.) श्रावण संक्रांति (हरियाली संक्रांति) के पावन अवसर पर गुरुवार को सिरमौर जिला पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। जिला भर के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और लोगों ने अपने आराध्य देवी-देवताओं के चरणों में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। श्री रेणुका जी विकास बोर्ड की ओर से इस अवसर पर श्री रेणुका जी तीर्थ में विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस पुण्य अनुष्ठान में बतौर मुख्य याज्ञिक तहसीलदार ददाहू ठाकुर जय सिंह ने भाग लिया। उनके साथ विकास बोर्ड के सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल और राकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्रावण संक्रांति के अवसर पर सिरमौर के विभिन्न धार्मिक स्थलों में भी विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कुल देवता मंदिरों में अनाज सहित अन्य भेंट अर्पित कर परिवार की उन्नति और समृद्धि की मंगलकामना की। जिला के प्रमुख देवस्थलों शिरगुल महाराज, भूरेश्वर महादेव, महासू देवता, जमनाग देवता सहित विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगीं और अच्छी फसल, सुख-शांति तथा परिवार के कल्याण की प्रार्थना की।

प्रमुख खबरें