कठुआ पुलिस की कार्रवाई-634 ग्राम गांजा बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर देसी शराब भी जब्त

नशे और अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई

कठुआ पुलिस की कार्रवाई-634 ग्राम गांजा बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर देसी शराब भी जब्त

कठुआ पुलिस ने नशा मुक्त अभियान में दो आरोपियों के साथ अवैध शराब और गंभीर द्रव्य का व्यापार खत्म किया।

कठुआ पुलिस की कार्रवाई-634 ग्राम गांजा बरामद 3 आरोपी गिरफ्तार 10 लीटर देसी शराब भी जब्त

कठुआ, (हि.स.) नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने नशे और अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना लखनपुर की टीम ने एनएचडब्ल्यू मग्गर खड्ड पर नाका ड्यूटी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से करीब 634 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी की पहचान श्रीतेश दयाल पुत्र राम दयाल निवासी वार्ड नंबर 11 मोहतारा जिला बलोदा (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना लखनपुर में एफआईआर नंबर 76/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस थाना राजबाग की टीम ने चब्बे चक क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 10 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की। इस दौरान राज कुमार और सुशील कुमार पुत्र सोम राज निवासी चक ड्राब खान तहसील व जिला कठुआ को मौके पर गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ एफआईआर नंबर 163/2026 धारा 48(ए) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी कठुआ मोहीता शर्मा ने बताया कि जिले में नशे और अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित सामग्री

पलवल पुलिस ने 22 पेटी अवैध शराब पकड़ी; कार चालक काबू, बेटा फरार

देश

पलवल पुलिस ने 22 पेटी अवैध शराब पकड़ी; कार चालक काबू, बेटा फरार

पुलिस के अनुसार एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ को सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब पकड़ी गई है।

हिमाचल प्रदेश: एसटीएफ ने अवैध बीयर से भरा ट्रक जब्त किया

हिमाचल

हिमाचल प्रदेश: एसटीएफ ने अवैध बीयर से भरा ट्रक जब्त किया

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गैर-कानूनी शराब की बिक्री पर STF टीम ने तुरंत कार्रवाई की। मल्लारी फोर-लेन टनल के पास चेक पोस्ट पर एक ट्रक से 519 पेटियाओं में ब्रांडेड बीयर बरामद किया गया।