सुखबीर बादल पहले पंजाब, फिर पार्टी और उसके बाद परिवार के बारे में सोचते हैं : हरसिमरत कौर

शहीदी कांफ्रैंस के आयोजन में बोले

सुखबीर बादल पहले पंजाब, फिर पार्टी और उसके बाद परिवार के बारे में सोचते हैं : हरसिमरत कौर

जिस फिजा में हम सांस ले रहे हैं, वह शहीदों की कुर्बानियों की ही देन है। शिरोमणी अकाली दल पंजाब को हंसता और खुशहाल देखना चाहता है।

सुखबीर बादल पहले पंजाब फिर पार्टी और उसके बाद परिवार के बारे में सोचते हैं  हरसिमरत कौर

खन्ना 16 अगस्त (राजविंद्र राजू) : गोवा की आजादी के महान शहीद करनैल सिंह ईसड़ू और जोन तोड़ मोर्चे के शहीद भूपिन्द्र सिंह को श्रद्धांजलियां भेंट करने के लिए शिरोमणी अकाली दल बादल की तरफ से एक विशाल शहीदी कांफ्रैंस कस्बा ईसड़ू में हल्का खन्ना के इंचार्ज यादविन्द्र सिंह यादू के नेतृत्व में की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी की सीनियर लीडरशिप ने पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलियां भेंट कीं।
सांसद हरसिमरत कौर बादल को गांव ईसड़ू के लोगों और पार्टी वर्करों द्वारा विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इकट्ठ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज जिस फिजा में हम सांस ले रहे हैं, वह महान शहीदों की कुर्बानियाें की ही देन है। लेकिन आज पंजाब को गुरु दोषियों, झूठे वायदों, झूठी इश्तिहारबाज़ी, पंजाब के सिर चढ़े कर्ज और नशे से आजादी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल पर हमला उस महान तख्त पर हुआ, जहां सारी संगत का सिर झुकाती है, जोकि कायरता की निशानी है।
हरसिमरत बादल ने कहा कि दो वर्षाें में दूसरी बार सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा है। आप सरकार पर बरसते हुए उन्होंने कहा की पंजाब सरकार से आज हर वर्ग दुखी है और पंजाब में कानून न की कोई चीज नहीं है, पंजाब का हर नागरिक डर और सहम के माहौल में जिंदगी व्यतीत कर रहा है। पंजाब इतना कंगाल हो चुका है कि पंजाब के सिर पर 5 लाख करोड़ का कर्ज हो गया है। वहीं पूर्व मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि देश की आजादी में सबसे बड़ा योगदान पंजाबियों का रहा है, परंतु इनकी कुर्बानियों का मूल्य कांग्रेस सरकारों ने भुला दिया है। उन्होंने कहा कि शिरोमणी अकाली दल पंजाब को हंसता और खुशहाल देखना चाहता है। बलविन्द्र सिंह भूंदड़ ने श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि आजादी लेने के लिए पूरे देश ने संघर्ष किया, लेकिन इस आजादी का मूल्य पंजाब को 10 लाख पंजाबी शहीदियां देकर चुकाना पड़ा।
इस शहीदी कांफ्रैंस को पूर्व मंत्री महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल, पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, पूर्व मंत्री शरनजीत सिंह ढिल्लों, जिला प्रधान परमजीत सिंह ढिल्लों, एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर, गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना, पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया सहित दरबारा सिंह आदि ने भी संबोधित किया। समागम के अंत में हल्का इंचार्ज यादविंद्र सिंह यादू ने शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करने के लिए ईसड़ू पहुंचने पर हरसिमरत कौर बादल के अलावा समस्त सीनियर नेताओं और अकाली वर्करों का धन्यवाद किया। इस मौके पर जसदीप कौर यादू, जिला परिषद सदस्य तेजिन्द्र सिंह इकोलाहा, पूर्व सरपंच हरिंद्रपाल सिंह हनी, भवनदीप सिंह, बलदेव सिंह जरगड़ी, जगदीप सिंह दीपी, मनजीत सिंह मदनीपुर, सीनियर उप प्रधान जगदेव सिंह बोपाराय, जसवीर सिंह जस्सी मन्नवी, रघुवीर सिंह सहारनमाजरा, हरपाल सिंह, पूर्व सरपंच गुरमीत सिंह ईसड़ू, गुरनाम सिंह फौजी, गुरशरनजीत सिंह, स्वर्ण सिंह, तेजिंद्र सिंह बिट्टू, परगट सिंह फतेहपुर, गुरप्रीत सिंह, गुरबख्श सिंह बीजा, सर्बजीत सिंह, जसमेल सिंह बौंदली, पवन हरियों, जगदीश सिंह दीशा, इन्द्रजीत सिंह तूर, जगदीप सिंह लीहल, खुशदेव सिंह, मनवीर सिंह गिल के अलावा बड़ी संख्या में अकाली वर्कर उपस्थित रहे
 

प्रमुख खबरें