होशियारपुर में सरपंच की तेजधार तेजधार हथियारों से हमला करके हत्या

होशियारपु हमला में सरपंच की मौत

होशियारपुर में सरपंच की तेजधार तेजधार हथियारों से हमला करके हत्या

होशियारपुर के गाँव आनंदगढ़ के सरपंच सतपाल का रात में तेजधार हथियारों से पांच लोगों द्वारा हमला करने के बाद कई बार कार से कुचलकर हत्या कर दी गई।

होशियारपुर में सरपंच की तेजधार तेजधार हथियारों से हमला करके हत्या

होशियारपुर, (हि.स.) होशियारपुर के गांव आनंदगढ़ के सरपंच सतपाल उर्फ मिंटू की मंगलवार रात तेजधार हथियारों से हमला करने के बाद कई बार कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गांव का रहने वाला रोहित मंगलवार रात सरपंच सतपाल के घर पहुंचा और बताया कि कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं, इसलिए उसे अपनी जान का खतरा है। इस पर सतपाल ने उसे अपने घर में शरण दे दी। कुछ ही देर बाद तेजधार हथियारों से लैस पांच-छह लोग कार में सवार होकर सतपाल के घर पहुंचे और उन्होंने सतपाल पर हमला कर दिया। इसी दौरान कार चालक ने वाहन से सतपाल को टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया और फिर उसे दो से तीन बार कार से कुचल दिया। स्थानीय लोगों के मौके पर एकत्र होने के बाद हमलावर अपने हथियार वहीं छोड़कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सतपाल को उसका बेटा राहुल अस्पताल ले जा रहा था, तभी इलाहाबाद गांव के पास हमलावरों के एक अन्य समूह ने उनकी कार को रोक लिया। हमलावरों ने चालक की तरफ का दरवाजा खोलने की कोशिश की और तेजधार हथियारों से कार पर हमला किया। राहुल किसी तरह वाहन लेकर सदर पुलिस स्टेशन पहुंचा। इसके बाद पुलिस की सहायता से सतपाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह मल्ही ने बताया कि एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

प्रमुख खबरें