“स्वच्छ हलका,सुंदर हलका,हमारी साझा जिम्मेदारी” के संदेश को प्रत्येक घर तक पहुंचा...

‘मिशन क्लीन पंजाब’ अभियान शुरू

“स्वच्छ हलका,सुंदर हलका,हमारी साझा जिम्मेदारी” के संदेश को प्रत्येक घर तक पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य

स्वच्छ वातावरण न केवल लोगों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर को बेहतर बनाता है, बल्कि शहरों की सुंदरता और विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है : विधायक रंधावा

 “स्वच्छ हलकासुंदर हलकाहमारी साझा जिम्मेदारी” के संदेश को प्रत्येक घर तक पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य

माेहाली, 29 अगस्त : पंजाब सरकार द्वारा राज्य को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन क्लीन पंजाब’ अभियान के तहत डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र की तीनों नगर परिषदों—डेराबस्सी, लालड़ू और जीरकपुर—में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। अभियान का नेतृत्व विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने किया। अभियान में नगर परिषद डेराबस्सी की अध्यक्ष आशू उपनेजा, उपाध्यक्ष दविंदर सैनी, नगर परिषद लालड़ू के अध्यक्ष सरदार जोरावर सिंह और नगर परिषद जीरकपुर के अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह विर्क सहित पार्षदों, वार्ड प्रभारियों और अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सफाई, कूड़ा उठाने, सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता और लोगों को जागरूक करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों को गीला और सूखा कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विधायक रंधावा ने कहा कि ‘मिशन क्लीन पंजाब’ केवल सफाई अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ और स्वस्थ पंजाब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि डेराबस्सी, लालड़ू और जीरकपुर को स्वच्छ रखना प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे “स्वच्छ हलका—सुंदर हलका—हमारी साझा जिम्मेदारी” के संदेश को अपनाते हुए अपने घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता में सहयोग करें। उन्होंने विश्वास जताया कि 29 अगस्त से 8 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

संबंधित सामग्री

बदहाल शौचालय, बजबजाती नालियां और कचरे के लगे ढेर जनता के लिए परेशानी

देश

बदहाल शौचालय, बजबजाती नालियां और कचरे के लगे ढेर जनता के लिए परेशानी

यहां बुरी तरह चरमराई सफाई-व्यवस्था ने जहां प्रशासन का उदासीनता दिखाई है, वहीं लोगों की नाक में भी दम कर रखा है।

दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए नई तकनीकों का परीक्षण शुरू

दिल्ली

दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए नई तकनीकों का परीक्षण शुरू

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए 22 नई तकनीकों का ट्रायल शुरू किया है। ये ट्रायल्स आईआईटी दिल्ली और अन्य संस्थानों द्वारा निगरानी किए जाएंगे।