सांसद मालविंदर कंग ने की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान की समीक्षा

उपचार और पुनर्वास के लिए समन्वित कार्रवाई पर जोर

सांसद मालविंदर कंग ने की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान की समीक्षा

सांसद कंग ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान से जुड़े समन्वयकों, कार्यकारी अधिकारियों, बीडीपीओ और जिला पुलिस अधिकारियों से अभियान के क्रियान्वयन एवं इसकी प्रगति संबंधी विस्तृत फीडबैक ली।

सांसद मालविंदर कंग ने की ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान की समीक्षा

मोहाली, 2 सितंबर (जस्ट क्लिक) : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान संबंधी जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता मोहाली स्थित जिला प्रशासनिक परिसर में की। उन्हाेंने सभी संबंधित विभागों को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ प्रवर्तन, उपचार, पुनर्वास और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से समन्वित कार्रवाई को और मजबूत करने के निर्देश दिए। अभियान की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए सांसद ने ग्रामीण रक्षा समितियों (वीडीसी) और वार्ड रक्षा समितियों (डब्ल्यूडीसी) से जुड़े अधिकारियों को नशे की समस्या पर जमीनी स्तर पर काबू पाने के लिए समिति सदस्यों द्वारा दिए गए संदर्भों और इनपुट पर तुरंत तथा उचित कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने पुलिस विभाग को नशा तस्करों और पेडलरों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई और तेज करने के निर्देश दिए, जबकि स्वास्थ्य विभाग को नशामुक्ति उपचार की मांग करने वाले व्यक्तियों के लिए उचित ओपीडी और आईपीडी उपचार सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। उपचार के बाद पुनर्वास के महत्व पर जोर देते हुए कंग ने जिला प्रशासन को नशा छोड़ चुके और पुनर्वास प्राप्त कर रहे युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए उपयुक्त रास्ते तलाशने के निर्देश दिए। कंग ने उपायुक्त कोमल मित्तल को डेराबस्सी उपमंडल में नशामुक्ति उपचार और पुनर्वास सुविधाओं के विस्तार की संभावनाएं तलाशने के लिए भी कहा, ताकि जिले के सभी हिस्सों में उपचार सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें। बैठक के दौरान बोलते हुए डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उपायुक्त कोमल मित्तल ने सांसद को अभियान के सफल क्रियान्वयन का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान सांसद कंग ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान से जुड़े समन्वयकों, कार्यकारी अधिकारियों, बीडीपीओ और जिला पुलिस अधिकारियों से अभियान के क्रियान्वयन एवं इसकी प्रगति संबंधी विस्तृत फीडबैक भी प्राप्त किया। बैठक में नगर निगम मोहाली के आयुक्त संदीप सिंह गाढ़ा, एडीसी अनमोल सिंह धालीवाल और सोनम चौधरी, एसडीएम दमनदीप कौर मोहाली, गुरमीत सिंह खरड़, अमित गुप्ता डेराबस्सी और रमनदीप कौर बनूड़, एसपी पीबीआई दीपिका सिंह, डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल, सिविल सर्जन डा. संगीता जैन तथा ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ की जोनल को-ऑर्डिनेटर अनू बब्बर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 

संबंधित सामग्री

भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान

दिल्ली

भारत की स्वास्थ्य उपलब्धियों को मिला डब्ल्यूएचओ सम्मान

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हो रही हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, सरकारी राजस्व बढ़ाने का प्रयास : अग्निमित्रा पाल

देश

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई, सरकारी राजस्व बढ़ाने का प्रयास : अग्निमित्रा पाल

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक संस्थानों की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

फिर गूंजेगी अखाड़े में पहलवानों की हुंकार, पारंपरिक खेलों को संवारने की तैयारी

देश

फिर गूंजेगी अखाड़े में पहलवानों की हुंकार, पारंपरिक खेलों को संवारने की तैयारी

मीरजापुर की पहचान केवल ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों तक सीमित नहीं है। यहां की मिट्टी ने वर्षों से पहलवानों और पारंपरिक कला के साधकों को तैयार किया है।

नजफगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने की समीक्षा

दिल्ली

नजफगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने की समीक्षा

अधिकारियों ने बताया कि इस केंद्र में हर महीने औसतन करीब 47 हजार मरीज ओपीडी में और 9 हजार मरीज एमरजैंसी में पहुंच रहे हैं।

खन्ना शहर के 33 वार्डों में कचरे के संवेदनशील स्थानों की होगी विशेष सफाई : स्वाति टिवाणा

पंजाब

खन्ना शहर के 33 वार्डों में कचरे के संवेदनशील स्थानों की होगी विशेष सफाई : स्वाति टिवाणा

अब कचरा फैंकने पर लगेगा 50 हजार रुपए जुर्माना, संवेदनशील स्थानों पर लगाए जाएंगे सी. सी. टी. वी. कैमरे।