उपायुक्त कोमल मित्तल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का मौके पर लिया जायजा

पंजाब स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी

उपायुक्त कोमल मित्तल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का मौके पर लिया जायजा

13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्शल और 15 अगस्त को जिला स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह मुख्य अतिथि होंगे, जिसमें पंजाब सरकार की कल्याण योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीरों के सम्मान भी शामिल होगा।

उपायुक्त कोमल मित्तल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का मौके पर लिया जायजा

एस.ए.एस. नगर, 10 अगस्त 2026:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को सुचारू एवं गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए उपायुक्त साहिबजादा अजीत सिंह नगर श्रीमती कोमल मित्तल ने सोमवार को शहीद मेजर हरमिंदर पाल सिंह सरकारी कॉलेज, फेज-6, मोहाली में समारोह की तैयारियों का मौके पर जायजा लिया। आज समागम की रिहर्सल भी शुरू हुई, जिसमें 13 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को रिहर्सल के दिनों तथा मुख्य समारोह के दौरान मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। उपायुक्त ने बताया कि 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि रिहर्सल से पहले अपनी-अपनी जिम्मेदारियां पूरी करते हुए आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।

           15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में पंजाब के लोक निर्माण विभाग मंत्री स. हरभजन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह के दौरान विकासात्मक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी, जिनके माध्यम से पंजाब सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, फ्लैगशिप कार्यक्रमों और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि देश की आजादी के लिए अमूल्य योगदान एवं बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर नारियों को उचित सम्मान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उनके सम्मान के लिए आवश्यक प्रबंध समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

 

प्रमुख खबरें