मंडी गोबिंदगढ़, 27 अगस्त (जस्ट क्लिक) : यूथ अकाली दल में राज्य महासिचव की अहम जिम्मेदारी मिलने पर जसप्रीत सिंह जस्सी ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्बजीत सिंह झिंजर और कोर कमेटी सदस्य एवं हलका इंचार्ज अमलोह गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना सहित अन्य पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है। जस्सी ने कहा कि पार्टी द्वारा जताए भरोसे पर खरा उतरते हुए वह सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, मेहनत और लग्न से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यूथ अकाली दल से बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ना और पार्टी की सोच को घर-घर तक पहुंचाना उनकी मुख्य प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की तरक्की में हमेशा अग्रसर रहेंगे।