भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

झारखंड में जगन्नाथ रथ यात्रा का स्वागत

भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमन्त्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने अपने भाषण में जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की कृपा से उज्ज्वल जीवन की कामना की।


भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

रांची,  (हि.स.) भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सभी नेताओं ने भगवान जगन्नाथ से राज्य में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कामना की कि महाप्रभु जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की कृपा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने कहा कि रथ यात्रा का यह पावन पर्व सेवा, समरसता, आस्था और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने रथ यात्रा को सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी झारखंडवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुभकामनाएं दीं

प्रमुख खबरें