अमेलिया केर ने न्यूजीलैंड को जिताया, जिम्बाब्वे को 200 रनों से हराया

अमेलिया केर का शानदार प्रदर्शन

अमेलिया केर ने न्यूजीलैंड को जिताया, जिम्बाब्वे को 200 रनों से हराया

अमेलिया केर के 80 रन और पांच विकेट की बदौलत न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में 200 रनों से हराकर सीरीज क्लीन स्वीप की।

अमेलिया केर ने न्यूजीलैंड को जिताया जिम्बाब्वे को 200 रनों से हराया

डुनेडिन, 11 मार्च (वार्ता) अमेलिया केर (80 रन /पांच विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड की महिला टीम ने बुधवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को 200 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया। 'प्लेयर ऑफ द मैच अमेलिया केर ने हैट्रिक बनाई।
केर ने यूनिवर्सिटी ओवल में जबरदस्त ऑल-राउंड प्रदर्शन किया, उन्होंने 80 रन बनाए जिससे न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 303/6 का बड़ा स्कोर बनाया। केर के अलावा मैडी ग्रीन ने 73 गेंदों में (94), ब्रूक हॉलीडे ने (40) रनों का योगदान दिया। जिम्बाब्वे के लिए क्रिस्टाबेल चैटोंजवा ने 48 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि टेंडाई मकुशा, एडेल ज़िमुनु और प्रेशियस मारेंज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
अमेलिया केर ने फिर गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक लगाकर जिम्बाब्वे के पांच विकेट झटके। 24 साल की केर ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे के 24वें ओवर में अपनी हैट्रिक पूरी की, उन्होंने लगातार गेंदों पर एडेल जिमुनु, ऑड्रे माजविशाया और टेंडाई मकुशा को आउट किया। पिछले मैच में उन्होंने शानदार सात विकेट लिए थे।
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को 27.1 ओवर में 103 रनों पर समेट कर 200 रनों से यह मुकाबला अपने नाम किया। जिम्बाब्वे के लिए लोरेन त्सुमा ने सर्वाधिक (34) रन बनाये। इसके अलावा चिपो मुगेरी तिरिपानो (22) और बी बिजा (15) रन बनाकर आउट हुई। शेष आठ खिलाड़ी दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकीं। न्यूजीलैंड के लिए अमेलिया केर ने 3.1 ओवर में 22 रन देकर पांच विकेट लिये। रोजमेरी मैयर को दो विकेट मिले। जेस केर और ब्री इलिंग ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
कुल मिलाकर, केर महिला एकदिवसीय इतिहास में हैट्रिक लेने वाली 14वीं गेंदबाज बन गईं। इससे पहले इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की चार्ली डीन ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ ऐसा किया था, और दक्षिण अफ्रीका की क्लो ट्रायोन ने 2025 में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ यह कारनामा किया था।
तीन मैचों की सीरीज में 140 रन बनाने और 16 विकेट लेने वाली केर को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया।

संबंधित सामग्री

ईशान किशन का तूफानी दोहरा शतक, ईस्ट जोन ने पहली पारी में बनाए 708 रन

दुनिया

ईशान किशन का तूफानी दोहरा शतक, ईस्ट जोन ने पहली पारी में बनाए 708 रन

इस मैदान पर प्रथम श्रेणी के क्रिकेट में यह तीसरा मौका है, जब किसी टीम ने 700 से अधिक रन बनाए हैं।

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना पर लगा जुर्माना

दुनिया

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना पर लगा जुर्माना

फातिमा को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की आचार संहिता के स्तर-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया।

स्मृति मंधाना का तूफानी शतक, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

दुनिया

स्मृति मंधाना का तूफानी शतक, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

मंधाना ने 18वां शतक लगाकर मेग लैनिंग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए महिलाओं में सर्वाधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड प्राप्त कर लिया।

भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला 22 सितंबर को

दिल्ली

भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला 22 सितंबर को

इस मुकाबले को ‘सुजुकी कप’ नाम दिया गया है।

आईसीसी महिला टी-20 रैंकिंग में चमारी अटापट्टू का जलवा 

दुनिया

आईसीसी महिला टी-20 रैंकिंग में चमारी अटापट्टू का जलवा 

ऑलराउंडरों की सूची में वह तीसरे स्थान पर कायम हैं।