हर्षित राणा की IPL 2026 में भागीदारी अनिश्चित, घुटने की चोट से उबर रहे

हर्षित राणा IPL 2026 में अनिश्चित

हर्षित राणा की IPL 2026 में भागीदारी अनिश्चित, घुटने की चोट से उबर रहे

कोलकाता नाइट राइडर्स के हर्षित राणा की IPL 2026 में भागीदारी अनिश्चित है, फरवरी में घुटने की सर्जरी के बाद अभी भी रिकवरी में हैं।

हर्षित राणा की ipl 2026 में भागीदारी अनिश्चित घुटने की चोट से उबर रहे

कोलकाता,(वार्ता) कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज हर्षित राणा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के अधिकतर मैचों से बाहर रह सकते है। हर्षित राणा इस समय फरवरी में हुई घुटने की सर्जरी से उबर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का चिकित्सा दल ने अभी तक उनकी वापसी की कोई तारीख तय नहीं की है। आईपीएल का 28 मार्च से 19वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। राणा को टी-20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान घुटने में खिंचाव आ गया था, वह इस समय रिहैब कर रहे हैं। अगर राणा पूरे आईपीएल सीजन में नहीं खेल पाते हैं तो यह लगातार दूसरा बड़ा टूर्नामेंट होगा जिसमें वह खेलने से चूक जाएंगे। राणा को रविवार को सर्वश्रेष्ठ नवोदित खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। केकेआर के पास पहले ही मुस्तफिज़ुर रहमान नहीं हैं, जिन्हें दिसंबर-जनवरी में भारत और बंगलादेश के भू राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच बीसीसीआई ने केकेआर से रिलीज करने के लिए कहा था। केकेआर के पास मुस्तफिज़ुर के रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने की अनुमति थी इसलिए उन्होंने ब्लेसिंग मुजारबानी को हाल ही में अपने साथ जोड़ा है। केकेआर के पास तेज गेंदबाजी में मौजूदा विकल्प के तौर पर मतिशा पतिराना, वैभव अरोड़ा, आकाश दीप, उमरान मलिक, कार्तिक त्यागी और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और रमनदीप सिंह शामिल हैं। आईपीएल 2026 में केकेआर का पहला मैच 29 मार्च को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ है। जारी हुए कार्यक्रम के अनुसार उन्हें इस मैच के अलावा घर पर सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मैच खेलने है।

संबंधित सामग्री

ईशान किशन का तूफानी दोहरा शतक, ईस्ट जोन ने पहली पारी में बनाए 708 रन

दुनिया

ईशान किशन का तूफानी दोहरा शतक, ईस्ट जोन ने पहली पारी में बनाए 708 रन

इस मैदान पर प्रथम श्रेणी के क्रिकेट में यह तीसरा मौका है, जब किसी टीम ने 700 से अधिक रन बनाए हैं।

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना पर लगा जुर्माना

दुनिया

पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना पर लगा जुर्माना

फातिमा को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की आचार संहिता के स्तर-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया।

स्मृति मंधाना का तूफानी शतक, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

दुनिया

स्मृति मंधाना का तूफानी शतक, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

मंधाना ने 18वां शतक लगाकर मेग लैनिंग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए महिलाओं में सर्वाधिक शतक बनाने का रिकॉर्ड प्राप्त कर लिया।

भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला 22 सितंबर को

दिल्ली

भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला 22 सितंबर को

इस मुकाबले को ‘सुजुकी कप’ नाम दिया गया है।

आईसीसी महिला टी-20 रैंकिंग में चमारी अटापट्टू का जलवा 

दुनिया

आईसीसी महिला टी-20 रैंकिंग में चमारी अटापट्टू का जलवा 

ऑलराउंडरों की सूची में वह तीसरे स्थान पर कायम हैं।