IPL 2026 का पहला मैच: RCB ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

IPL 2026: RCB ने जीता टॉस

IPL 2026 का पहला मैच: RCB ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

IPL 2026 के पहले मैच में RCB ने टॉस जीतकर हैदराबाद के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान पाटीदार ने विकेट की प्रतिक्रिया जांचने की इच्छा जताई।

ipl 2026 का पहला मैच rcb ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

बेंगलुरु 28 मार्च (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (आरसीबी) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पहले मुकाबले में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद पाटीदार ने कहा कि यह सीजन का पहला मैच है इसलिए वह देखना चाहते हैं कि विकेट कैसा बर्ताव कर रही है। पाटीदार ने कहा कि पिछला सीजन बहुत अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि उनके पास एक अच्छा दल है और खिलाड़ियों का बैकअप भी है। उन्होंने कहा कि आज मैच में जेकब डफी और अभिनंदन आज का मुकाबला खेल रहे हैं।
वही सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने कहा कि उनकी टीम चीजो को सिंपल रखने का प्रयास करेगी और योजनाओं को अच्छे से अमल में लाने का प्रयास करेगी। किशन ने कहा कि पैट कमिंस की कमी खलेगी। किशन ने बताया कि सलील अरोड़ा आज का मुक़ाबला खेल रहे हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (एकादश): विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और सुयश शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद (एकादश): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट और ईशान मलिंगा।

संबंधित सामग्री

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने सैंट्रल दिल्ली क्वींस को 11 रन से हराया

दिल्ली

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने सैंट्रल दिल्ली क्वींस को 11 रन से हराया

बारिश की वजह से यह मुकाबला 8 ओवरों तक ही सीमित रहा।

आरसीबी ने मुंबई को 18 रन से हराया, कप्तान रजत पाटीदार का बयान

खेल

आरसीबी ने मुंबई को 18 रन से हराया, कप्तान रजत पाटीदार का बयान

रजत पाटीदार के नेतृत्व में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। पाटीदार ने अपने और टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा की, और उच्च स्कोर से आत्मविश्वास की बात कही।

हर्षित राणा की IPL 2026 में भागीदारी अनिश्चित, घुटने की चोट से उबर रहे

खेल

हर्षित राणा की IPL 2026 में भागीदारी अनिश्चित, घुटने की चोट से उबर रहे

कोलकाता नाइट राइडर्स के हर्षित राणा की IPL 2026 में भागीदारी अनिश्चित है, फरवरी में घुटने की सर्जरी के बाद अभी भी रिकवरी में हैं।

टी 20 विश्व कप: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

खेल

टी 20 विश्व कप: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

जिम्बाब्वे ने टी 20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।