खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: छत्तीसगढ़ ने जीता महिला फुटबॉल खिताब

छत्तीसगढ़ ने जीता खिताब

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: छत्तीसगढ़ ने जीता महिला फुटबॉल खिताब

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच हुए महिला फुटबॉल के फाइनल में छत्तीसगढ़ ने 1-0 से जीत हासिल की।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ ने जीता महिला फुटबॉल खिताब

रायपुर (हि.स.) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम कोटा में आज गुरुवार काे खेले गए महिला फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंततः छत्तीसगढ़ ने झारखंड को 1-0 से हराकर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने मजबूत खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ की समाप्ति तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार रक्षा और आक्रमण का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को बेहद रोमांचक बनाए रखा। दूसरे हॉफ में छत्तीसगढ़ की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए छत्तीसगढ़ की कप्तान किरण पिस्दा ने एक महत्वपूर्ण गोल किया और 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद टीम ने अपनी इस बढ़त को अंत तक बनाए रखा। फाइनल में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार खेल कौशल और टीमवर्क का परिचय दिया। फाइनल मुकाबला पूरे समय दर्शकों के लिए रोमांच से भरपूर रहा और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार और संचालक तनूजा सलाम भी फाइनल मैच में मौजूद थीं।

संबंधित सामग्री

 अलैक्जेंडर ज्वेरेव ने लुसियानो डारडेरी को हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

दुनिया

 अलैक्जेंडर ज्वेरेव ने लुसियानो डारडेरी को हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

लगातार चौथी रात मुकाबला खेलने उतरे 29 वर्षीय ज्वेरेव ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया।

साइकिलिंग में देश का मान बढ़ाएगी झारखंड की सरिता कुमारी, एशियन गेम्स के लिए चयनित

दुनिया

साइकिलिंग में देश का मान बढ़ाएगी झारखंड की सरिता कुमारी, एशियन गेम्स के लिए चयनित

महासचिव शैलेंद्र पाठक ने बताया कि सरिता कुमारी ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और क्षमता साबित की है।

ईशान किशन का तूफानी दोहरा शतक, ईस्ट जोन ने पहली पारी में बनाए 708 रन

दुनिया

ईशान किशन का तूफानी दोहरा शतक, ईस्ट जोन ने पहली पारी में बनाए 708 रन

इस मैदान पर प्रथम श्रेणी के क्रिकेट में यह तीसरा मौका है, जब किसी टीम ने 700 से अधिक रन बनाए हैं।

एन से यंग ने यामागुची को हराया, महिला एकल के फाइनल में बनाई जगह

दुनिया

एन से यंग ने यामागुची को हराया, महिला एकल के फाइनल में बनाई जगह

यह भारत में पिछले महीने आयोजित विश्व चैंपियनशिप के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच एक बार फिर मुकाबला था।

प्रतिस्पर्धा आपको बेहतर बनने के लिए प्रेरित करती है : आर्यना सबालेंका

दिल्ली

प्रतिस्पर्धा आपको बेहतर बनने के लिए प्रेरित करती है : आर्यना सबालेंका

उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा माना है कि कोर्ट के अंदर और बाहर की जिंदगी के बीच संतुलन होना जरूरी है।